क्या आप भी पार्टनर से छुपा रहे हैं ये बातें? Microcheating के हो सकते हैं साइन
माइक्रोचीटिंग नाम से ही साफ है कि यह बड़ी धोखाधड़ी नहीं, बल्कि छोटे-छोटे ऐसे बिहेवियर होते हैं, जैसे पार्टनर से चैट छुपाना. ये चीजें धीरे-धीरे रिश्ते में दरार ला सकती हैं.
क्या है माइक्रो चीटिंग
रिश्तों में छोटी-छोटी बातें अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती हैं, लेकिन यही छोटी चीजें कभी-कभी बड़े मुद्दे बन जाती हैं. अगर आप अपने पार्टनर से कुछ बातें छुपा रहे हैं, जैसे किसी से बातचीत, चैट या किसी के लिए खास फीलिंग, तो यह माइक्रोचीटिंग का संकेत हो सकता है. यह जरूरी नहीं कि इसमें फिजिकल चीटिंग शामिल हो, लेकिन इमोशनल दूरी जरूर बढ़ने लगती है.
माइक्रोचीटिंग धीरे-धीरे रिश्ते के भरोसे को कमजोर कर सकती है. जब कोई बात छुपाने की आदत बन जाती है, तो ट्रांसपेरेंसी खत्म होने लगती है. इसलिए समय रहते इन संकेतों को समझना और पार्टनर से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है, ताकि रिश्ता मजबूत बना रहे.
क्या है माइक्रोचीटिंग?
माइक्रोचीटिंग दो शब्दों से बना है “माइक्रो” यानी छोटा और “चीटिंग” यानी धोखा. यानी ऐसा व्यवहार जो दिखने में छोटा लगे, लेकिन उसमें छुपाव या धोखे का तत्व हो. यह हमेशा शारीरिक रिश्ते तक नहीं पहुंचता, लेकिन इमोशनल स्तर पर यह गलत हो सकता है.
माइक्रोचीटिंग के टाइप
1. चीजें छुपाने वाल माइक्रोचीटिंग
- इस तरह में व्यक्ति जानबूझकर कुछ चीजें छुपाता है. एक्स से बात करना और चैट डिलीट कर देना
- किसी नए व्यक्ति को फेक नाम से सेव करना.
- पार्टनर से बातें छुपाना. यह साफ तौर पर गलत माना जाता है, क्योंकि इसमें भरोसा टूटता है.
2. नॉर्मल अट्रैक्शन
माइक्रो चीटिंग का दूसरा टाइप नॉर्मल अट्रैक्शन है, जिसे ‘फ्लिकर’ कहा जा सकता है. यह वह कंडीशन है जो इंसान के नेचर का हिस्सा मानी जाती है और इसमें कोई बुरा इरादा नहीं होता.
- किसी पर हल्का क्रश होना.
- किसी की फोटो पसंद आना.
- सोशल मीडिया पर किसी को लाइक करना.
- यह महसूस करना कि कोई व्यक्ति अट्रैक्टिव है.
- यह जरूरी नहीं कि इसे चीटिंग माना जाए, क्योंकि इसमें छुपाव या धोखा नहीं होता.
कैसे पहचानें माइक्रोचीटिंग?
- अगर आप अपने पार्टनर से कोई बात छुपा रहे हैं.
- किसी से बात करने के बाद आपको उसे छुपाने की जरूरत महसूस होती है.
- आप किसी और के साथ इमोशनल रूप से ज्यादा जुड़ने लगे हैं.
- आप अपने पार्टनर से ज्यादा समय किसी और को दे रहे हैं.
- तो यह माइक्रोचीटिंग का संकेत हो सकता है.
कहां खींचें लाइन?
हर रिश्ते में सीमाएं अलग होती हैं. सबसे जरूरी है कि पार्टनर्स आपस में खुलकर बात करें और तय करें कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत. जहां छुपाव और झूठ शुरू होता है, वहीं से समस्या भी शुरू हो जाती है. माइक्रोचीटिंग हमेशा बड़ा धोखा नहीं होता, लेकिन यह रिश्ते में भरोसे को कमजोर कर सकता है. वहीं, सामान्य आकर्षण एक हद तक इंसानी स्वभाव है. इसलिए जरूरी है कि रिश्ते में पारदर्शिता और ईमानदारी बनी रहे, ताकि छोटे-छोटे व्यवहार बड़े नुकसान में न बदलें.




