Begin typing your search...

गर्मी में शॉपिंग के दौरान नहीं होगी तबितय खराब, ये हैं हीट वेव से बचने के तरीके

जब गर्मी में आप लंबे समय तक बाहर शॉपिंग कर रहे हों, तो धूप, उमस और लू शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने साथ छाता ले जाएं. बार-बार पानी पीते रहें.

heat wave
X

गर्मी में शॉपिंग के दौरान हीट वेव से कैसे बचें

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 2 April 2026 1:17 PM IST

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगती है, लेकिन इसी दौरान हीट वेव का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. धूप, लू और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट कर देता है, जिससे चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में जरूरी है कि शॉपिंग के दौरान कुछ आसान सावधानियां अपनाई जाएं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी खरीदारी पूरी कर सकें और सेहत भी दुरुस्त बनी रहे.

अगर आप भी गर्मियों में बाजार जाने की प्लान बना रहे हैं, तो सही समय का चयन, हल्के और ढीले कपड़े पहनना, पानी और जरूरी चीजें साथ रखना बेहद जरूरी है. साथ ही, बीच-बीच में आराम करना और शरीर को ठंडा बनाए रखना भी हीट वेव से बचाव में मदद करता है.

सही समय पर करें शॉपिंग

सर्दी के मौसम में कभी भी शॉपिंग की जा सकती है, लेकिन गर्मी के दौरान ऐसा मुश्लिक होता है. गर्मी के मौसम में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा गर्म होता है. इस दौरान शॉपिंग करने से बचें. कोशिश करें कि सुबह जल्दी या शाम को शॉपिंग के लिए जाएं. इससे आप तेज धूप और लू के प्रभाव से बच सकते हैं.

हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें

जब भी आप गर्मी में घर से शॉपिंग करने निकले, तो अपने कपड़ों पर खास ध्यान दें. शॉपिंग के दौरान हमेशा हल्के रंग के, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए. यह पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. सिंथेटिक कपड़ों से बचें क्योंकि ये गर्मी को बढ़ाते हैं. साथ ही, डार्क कलर के कपड़े भी न पहनें.

पानी और हाइड्रेशन का रखें ध्यान

गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. इसलिए पानी पीना न भूलें. शॉपिंग करते वक्त अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. बीच-बीच में पानी पीते रहें. आप नारियल पानी, नींबू पानी या जूस भी पी सकते हैं, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहते हैं.

छाता ले जाना न भूलें

घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. साथ ही छाता, टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें ताकि सीधी धूप से बचाव हो सके. धूप का चश्मा (सनग्लासेस) आंखों को भी सुरक्षित रखता है.

ब्रेक लेते रहें

लगातार शॉपिंग करने से शरीर थक सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए बीच-बीच में मॉल, कैफे या किसी ठंडी जगह पर जाकर आराम करें. इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा.

लाइट और बैलेंस फूड खाएं

शॉपिंग से पहले और दौरान भारी खाना खाने से बचें. हल्का और हेल्दी भोजन करें, जैसे फल, सलाद या दही. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंडा भी रखता है.

शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

अगर आपको चक्कर आना, सिरदर्द, ज्यादा पसीना आना या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत आराम करें और पानी पिएं. यह हीट वेव के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. गर्मी में शॉपिंग करना थोड़ा मुश्लिक हो सकता है, लेकिन सही तैयारी और सावधानियों के साथ आप इसे सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं. बस समय, कपड़े, खानपान और हाइड्रेशन का ध्यान रखें, ताकि आप बिना किसी परेशानी के शॉपिंग का आनंद उठा सकें.

अगला लेख