Begin typing your search...

Ramnagar: रक्षा करने वाला ही बना हैवान, पिता ही नाबालिग बेटी के साथ करता था दरिंदगी, ऐसे खुला पूरा राज़

उत्तराखंड के रामनगर में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जबकि मल्लीताल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है.

Uttrakhand Ramnagar Rape Case
X
Uttrakhand Ramnagar Rape Case
( Image Source:  AI Sora )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 2 April 2026 2:09 PM IST

उत्तराखंड के रामनगर में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ नशे की हालत में जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सदमा पहुंचा दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया. घटना के समय बच्ची बगल में सो रही थी. उसकी सौतेली मां घर के बाहर थी. पिता नशे में धुत था. जब बच्ची ने विरोध किया तो भी आरोपी ने उसे जबरन अपना शिकार बना लिया. साथ ही बच्ची को धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार डालेगा.

घटना के कुछ दिन बाद जब बच्ची को पेट में तेज दर्द होने लगा, तब उसने अपनी दादी को सारी बात बता दी. दादी ने तुरंत इसकी जानकारी बच्ची की सौतेली मां को दी. सौतेली मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है. पुलिस अब आगे की जांच कर रही है. बच्ची की उम्र नाबालिग बताई जा रही है, जिस वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया है.

दूसरी घटना: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

उत्तराखंड के मल्लीताल इलाके में भी एक दुखद घटना सामने आई है. ओकलॉज कंपाउंड में रहने वाली 18 साल की दीया गोस्वामी नाम की एक छात्रा की बुधवार को अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई. दीया गोस्वामी स्थानीय स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी. बुधवार को वह स्कूल से घर लौटी, तभी उसकी तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई. परिजनों के अनुसार, उसके मुंह से खून आने लगा. परिवार वाले उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्कूल प्रबंधन से पूछताछ

मामला संदिग्ध होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पुलिस अब छात्रा के परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है. अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है. जांच जारी है।ये दोनों घटनाएं उत्तराखंड के रामनगर और मल्लीताल क्षेत्र में लोगों को काफी परेशान कर रही हैं. पुलिस दोनों मामलों में गहन जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके.

अगला लेख