Begin typing your search...

पुरुषों को चाहिए यंग लड़कियां, महिलाएं ढूंढ रही स्टेबिलिटी, Gleeden एक्सट्रामैरिटल डेटिंग ऐप ने खोली लोगों की चॉइस

भारत में रिश्तों को लेकर सोच तेजी से बदल रही है. Gleeden के सर्वे में सामने आया है कि पुरुष जहां कम उम्र की लड़कियों को पसंद कर रहे हैं, वहीं महिलाएं सेटल और आर्थिक रूप से मजबूत पार्टनर की तलाश में हैं.

man chatting
X

Gleeden एक्सट्रामैरिटल डेटिंग ऐप पर क्या है लोगों की पसंद 

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 3 April 2026 1:08 PM IST

भारत में अब रिश्तों को देखने का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है. Gleeden एक्सट्रामैरिटल डेटिंग ऐप के एक सर्वे में सामने आया है कि पुरुष और महिलाओं की पसंद अलग-अलग है. जहां पुरुष कम उम्र की लड़कियों को पसंद करते हैं, वहीं महिलाएं ऐसे पुरुष चाहती हैं जो जीवन में सेटल हों और फाइनेंशियली मजबूत हों.

यह ट्रेंड बताता है कि आज के समय में लोगों की सोच पहले से अलग हो रही है. कई लोग अपने रिश्तों में वह चीजें ढूंढ रहे हैं जो उन्हें पहले नहीं मिल पाईं. यही वजह है कि अब रिश्तों में पसंद और जरूरतें भी बदलती नजर आ रही हैं.

क्या है Gleeden ऐप?

Gleeden एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर शादीशुदा लोगों के लिए डिजाइन किया गया है. भारत में इस ऐप के 40 लाख (4 मिलियन) से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं, जो यह दिखाता है कि लोग अब पारंपरिक रिश्तों के बाहर भी ऑप्शन खोज रहे हैं.

सर्वे में क्या सामने आया?

2024 में Gleeden ने 25 से 50 साल के 1,503 शादीशुदा लोगों पर एक सर्वे किया, जिसमें बड़े और मझोले शहरों के लोग शामिल थे. इस स्टडी में पता चला कि अब लोग शादी और वफादारी को लेकर पुराने तरीके से नहीं सोच रहे हैं, बल्कि अपने रिश्तों को नए नजरिए से देख रहे हैं. हालांकि समाज आज भी पारंपरिक सोच रखता है, लेकिन निजी जिंदगी में लोगों की सोच बदल रही है. कई लोगों ने माना कि उन्हें अपने रिश्ते में कुछ कमी महसूस होती है, जैसे इमोशनल कनेक्शन या समझ और इसी वजह से वे ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस ऐप पर कितना टाइम स्पेंड कर रहे यूजर्स?

डेटा के मुताबिक, भारतीय यूजर्स इस ऐप पर रोजाना करीब 1 से 1.5 घंटे बिताते हैं. दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा एक्टिविटी दो समय पर देखी गई. दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच और रात 10 बजे से आधी रात तक. ये वे समय होते हैं जब लोग अपने रोजमर्रा के काम से थोड़ा अलग होकर अकेले होते हैं या पर्सनल स्पेस में होते हैं.

क्या है इस ऐप पर महिलाओं-पुरुषों की पसंद?

सर्वे में यह भी सामने आया कि पुरुष और महिलाओं की पसंद अलग-अलग है, लेकिन कहीं न कहीं पारंपरिक सोच की झलक भी दिखती है. पुरुष आमतौर पर 25 से 30 साल की महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं. वहीं महिलाएं 30 से 40 साल के ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं, जो आर्थिक रूप से स्थिर हों, जैसे डॉक्टर, सीनियर एग्जीक्यूटिव या चार्टर्ड अकाउंटेंट.

बदलते रिश्तों की नई तस्वीर

यह पूरा ट्रेंड यह दिखाता है कि भारत में रिश्तों को लेकर सोच धीरे-धीरे बदल रही है. लोग अब अपने पर्सनल सैटिसफैक्शन और इमोशनल जरूरतों को ज्यादा महत्व देने लगे हैं, भले ही इसके लिए उन्हें पारंपरिक सीमाओं से बाहर क्यों न जाना पड़े.

अगला लेख