Begin typing your search...

तुम्हारे पास 5 करोड़ नहीं हैं? फेमस एक्टर Mushtaq Khan की हुई थी किडनैपिंग, बताना पड़ा था एक्टर को पूरा बॉलीवुड का पेमेंट सिस्टम

मुश्ताक खान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में छोटे और बड़े कलाकारों की कमाई के अंतर पर खुलकर बात की. राजपाल यादव की फीस और 9 करोड़ रुपये विवाद के बीच यह बयान फिर से चर्चा में आ गया है.

mushtaq khan viral video rajpal yadav fees controversy bollywood supporting actors truth
X
( Image Source:  Instagram: mushtaqkhanactor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 12 Feb 2026 7:20 AM IST

मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) एक फेमस बॉलीवुड कॉमेडियन एक्टर हैं, जो मुख्य रूप से फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स में नजर आते हैं. वे अपनी कॉमेडी टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए जाने जाते हैं. वे ज्यादातर कॉमेडी और कैरेक्टर रोल्स में दिखे हैं जैसे- 'वेलकम', 'हम हैं राही के प्यार के', 'जोड़ी नंबर वन' और 'राउडी राठौर'. वे 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, साथ ही टीवी सीरियल्स जैसे 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में भी नजर आए हैं.

हाल ही में मुश्ताक खान का एक पुराना बयान सामने आया जब राजपाल यादव को लेकर यह बहस छिड़ी की आखिर 30 साल से इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद राजपाल 9 करोड़ रुपये क्यों नहीं चुका पाए. जबकि राजपाल 1 करोड़ से 3 करोड़ तक की फीस चार्ज करते है. खबरों के मुताबिक, उन्हें 'कथल', 'ड्रीम गर्ल' और 'बेबी जॉन' के लिए 1 करोड़ रुपये प्रति फिल्म के हिसाब से भुगतान किया गया था. 'चंदू चैंपियन' के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि भूल भुलैया 3 के लिए उनकी फीस 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई गई थी.

क्या तुम्हारे पास 5 करोड़ नहीं है?

मुश्ताक खान का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनके अपहरण की घटना से जुड़ा है, जहां उन्होंने बॉलीवुड में बड़े स्टार्स और छोटे-मोटे कलाकारों के बीच पैसे की बहुत बड़ी असमानता के बारे में बताया था. मुश्ताक खान ने उस वीडियो में याद किया कि जब किडनैपर्स ने उन्हें पकड़ा था, तो उन्होंने उनसे कहा था, 'तुम अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे इतने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हो, और कहते हो कि तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं? तुम्हारी हाल ही की फिल्म 'गदर 2' ने तो 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. कम से कम तुम्हें तो 5 करोड़ रुपये मिले ही होंगे ना.'

कैसे पड़ा किडनैपर्स को समझाना?

मुश्ताक ने बताया कि वे अपहरणकर्ताओं को कैसे समझाते कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता. उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें क्या बताता? फिल्म में हमारा पैसा वही तय होता है जो शूटिंग शुरू होने से पहले ही फाइनल कर लिया जाता है. फिल्म जितनी भी कमाई कर ले, उसका फायदा सबको बराबर नहीं बांटा जाता प्रोड्यूसर और बड़े स्टार्स ही ज्यादा कमाते हैं. छोटे कलाकारों को बस उतना ही मिलता है जितना पहले से तय हुआ था. वे लोग मुझ पर भरोसा ही नहीं कर रहे थे कि मैं सच बोल रहा हूं.' बता दें कि साल 2024 में मुश्ताक को मेरठ के आयोजित इवेंट में बुलाया गया था. दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें मेरठ आना था लेकिन उन्हें रिसीव करने पहुंचे लोगों ने किडनैप कर लिया यूपी के बिजनौर में बंधक बनाकर रखा. फिरौती में एक्टर से 1 करोड़ मांगा गया तो पता चला कि उनके अकाउंट में इतने पैसे नहीं है. 12 घंटे बंधक बने रहने के बाद उन्हें पास की मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई दी. वह किसी तरह से किडनैपर्स को चकमा देने में कामयाब रहे और वह मस्जिद के पास पहुंचे जहां उन्होंने मदद मांगी. हालांकि उनके और उनके बेटे के अकाउंट से दो-दो लाख रूपये किडनैपर ने लिए थे.

क्या छोटे एक्टर्स की हकीकत?

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर रवि चौधरी ने लिखा, 'राजपाल यादव बॉलीवुड में सपोर्टिव एक्टर्स से बहुत ज्यादा काम निकाला जाता है, लेकिन जब बात पेमेंट की आती है तो हकीकत बिल्कुल अलग होती है,' उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म में कलाकार चुनने और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के समय ज्यादातर छोटे या कम मशहूर कलाकारों को बहुत कम फीस पर ही काम के लिए रख लिया जाता है. समाज में यह धारणा आम है कि अगर कोई फिल्म 500 करोड़ कमाती है, तो जॉनी लीवर, राजपाल यादव या मुश्ताक खान जैसे कलाकारों को भी 10-20-30 करोड़ रुपये मिलते होंगे. लेकिन यह सोचना पूरी तरह गलत है.

bollywood
अगला लेख