Begin typing your search...

Virat Kohli ने 28 रन की पारी में भी ध्वस्त कर दिया Rohit Sharma का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने CSK के खिलाफ 28 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे अब IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

Virat Kohli ipl record
X

Virat Kohli ने IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

( Image Source:  IPL )

Virat Kohli Breaks Rohit Sharma Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में भले ही बड़ी पारी न खेली हो, लेकिन 28 रन की छोटी पारी के दौरान भी उन्होंने इतिहास रच दिया. रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 2 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में बना दिया,

M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए मुकाबले में कोहली ने CSK के खिलाफ अपने रनों की कुल संख्या 1,174 तक पहुंचा दिया. इस तरह वे IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड Rohit Sharma के नाम था, जिन्होंने Kolkata Knight Riders के खिलाफ 1,161 रन बनाए थे. अब कोहली इस सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं.

कोहली को किसने आउट किया?

कोहली ने 18 गेंदों पर 28 रन बनाए. हालांकि यह पारी लंबी नहीं रही, लेकिन रिकॉर्ड के कारण यह बेहद खास बन गई. उन्हें Anshul Kamboj ने आउट किया, उस समय RCB का स्कोर 4.3 ओवर में 37 रन था.

कोहली ने किन टीमों के खिलाफ बनाए 1000 से ज्यादा रन?

कोहली की खास बात यह है कि उन्होंने IPL में कई टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिनमें Chennai Super Kings, Punjab Kings, Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders शामिल हैं. यह उनकी लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करने की क्षमता को दिखाता है.

टॉस किसने जीता?

इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान Ruturaj Gaikwad ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. आरसीबी ने 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें टिम डेविड की तूफानी फिफ्टी (25 गेंद में 70) और रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी (19 गेंद में 48 रन) का अहम योगदान रहा. इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने भी 29 गेंद में 50 रन की शानदार पारी खेली.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख