Begin typing your search...

RCB Vs CSK: बेंगलुरु में Tim David का तूफान, 21 गेंद में जड़ी फिफ्टी; Jamie Overton के एक ओवर में ठोके 30 रन

Tim David की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत RCB ने CSK के खिलाफ 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. डेविड ने 21 गेंद में फिफ्टी जड़ते हुए Jamie Overton के एक ओवर में 30 रन ठोक दिए.

Tim David
X
टिम डेविड की तूफानी फिफ्टी
( Image Source:  IPL )

RCB vs CSK IPL 2026 Match Tim David Explosive Fifty: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चौकों और छक्कों की जमकर बारिश देखने को मिली. चाहे रजत पाटीदार हों या टिम डेविड, सभी ने हर गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचाने की कोशिश की. यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challenger Bengaluru) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 19 छक्के और 14 चौके जड़ते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना डाले.

टिम डेविड और रजत पाटीदार ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए. डेविड तो काफी खतरनाक नजर आए. उन्होंने महज 25 गेंद में 70 रन ठोक डाले, जिसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल रहे.

डेविड ने कितनी गेंद में जड़ी फिफ्टी?

डेविड ने 21 गेंद में फिफ्टी जड़ी. इस दौरान उन्होंने जेमी ओवरटन को जमकर आड़े हाथ लिया. उनके ओवर में डेविड ने कुल 30 रन बटोरे.

डेविड ने ओवरटन के ओवर में किस गेंद पर कितने रन बनाए?

  • पहली गेंद- 6
  • दूसरी गेंद- 2
  • तीसरी गेंद- 4
  • चौथी गेंद- 6
  • पांचवीं गेंद- 6
  • छठी गेंद- 6

डेविड के अलावा, कप्तान पाटीदार ने 19 गेंद में 48 जड़ डाले, जिनमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. उनका स्ट्राइक करीब 253 का रहा. वहीं, फिल साल्ट 46 (30 गेंद), विराट कोहली 28 (18 गेंद), और देवदत्त पडिक्कल 29 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए.

RCB की तरफ से की गई पार्टनरशिप

  • पहले विकेट के लिए - विराट कोहली और फिल साल्ट के बीच 27 गेंद में 37 रन
  • दूसरे विकेट के लिए -फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल के बीच 37 गेंद में 56 रन
  • तीसरे विकेट के लिए- रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल के बीच 21 गेंद में 58 रन
  • चौथे विकेट के लिए- रजत पाटीदार और टिम डेविड के बीच 35 गेंद में 99 रन
आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख