Begin typing your search...

CSK का बुरा दौर कब खत्म होगा? अब RCB ने 43 रन से दी शिकस्त; डेविड-पाटीदार की विस्फोटक पारी, भुवनेश्वर कुमार के 3 विकेट

CSK का बुरा दौर जारी है. उसे अब RCB के हाथों 43 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत है. टीम की ओर से डेविड और पाटीदार ने विस्फोटक पारी की, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए.

rcb vs csk match highlights
X

RCB ने CSK को 43 रन से हराया

( Image Source:  IPL )

RCB vs CSK Match Highlights: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK की टीम पहली पारी में ही मुकाबले से बाहर गई, जब RCB ने 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन जड़ दिए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है. सीएसके की ओर से केवल सरफराज खान, प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन ही कुछ देर संघर्ष कर सके. उनके अलावा किसी और बल्लेबाज ने मैदान पर रुकने की जरूरत नहीं समझी और 'तू चल मैं आया' की तर्ज पर पवेलियन लौटते गए. नतीजा यह हुआ कि टीम को 43 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.

CSK की ओर से सरफराज खान ने 25 गेंद में 2 छक्के और 8 चौके जड़ते हुए 50 रन बनाए. उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया. वहीं, प्रशांत वीर ने 29 गेंद में 1 छक्का और 6 चौके लगाते हुए 37 रन बनाए. उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन की राह दिखाई. ओवरटन ने भी 16 गेंद में 37 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के औॅर 4 चौके शामिल रहे. उन्हें सुयश शर्मा ने आउट किया.

इसके अलावा, संजू सैमसन ने 9, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 7, आयुष म्हात्रे ने 1, कार्तिक शर्मा ने 6. शिवम दुबे ने 18. नूर अहमद ने 8 और मैट हेनरी ने 2 रन बनाए. अंशुल कंबोज 19 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3, जबकि जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, सुयश शर्मा ने 1 विकेट चटकाया.

भुवनेश्वर कुमार 200 विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं.

क्रुणाल पांड्या ने पहले ही ओवर में लिए 2 विकेट

क्रुणाल पांड्या ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटका डाले. उन्होंने पहले सरफराज खान, फिर कार्तिक शर्मा को आउट किया.

RCB की ओर से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?

RCB की ओर से देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड ने तूफानी पारी खेली. पडिक्कल ने 29 गेंद में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. वहीं, पाटीदार ने 19 गेंद में महज 1 चौका और 6 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 48 रन बनाए. वहीं, डेविड ने 280 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 70 रन जड़ डाले, जिनमें 8 गगनुचंबी छक्के और 3 चौके शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 21 गेंद में फिफ्टी जड़ी.

सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट चटकाए. टिम डेविड को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

IPL 2026 में CSK ने लगाई हार की हैट्रिक

IPL 2026 में CSK ने हार की हैट्रिक लगाई है. उसे राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट और आरसीबी ने आज 43 रन से हराया.

RCB ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बना डाले?

  • चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल
  • एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (19)
  • आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा टोटल
  • आखिरी 5 ओवर में दूसरा सबसे ज्यादा रन (97)
  • भुवनेश्वर कुमार 200 विकेट लेने वाले पहले पेसर

RCB के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज़्यादा छक्के

  • 9 - युवराज सिंह बनाम DC, 2014
  • 8 - AB de Villiers बनाम SRH, 2014
  • 8 - Tim David बनाम CSK, 2026

IPL की एक पारी में 11-20 ओवरों के बीच सबसे ज़्यादा रन

  • 172/2 - RCB बनाम GL, बेंगलुरु, 2016
  • 162/2 - PBKS बनाम CSK, कटक, 2014
  • 159/2 - SRH बनाम RCB, बेंगलुरु, 2024
  • 159/2 - RCB बनाम CSK, बेंगलुरु, 2026

19 छक्के RCB द्वारा IPL की एक पारी में लगाए गए तीसरे सबसे ज़्यादा छक्के हैं, और CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं. इसके पहले, KKR (चेन्नई, 2018) और RR (शारजाह, 2020) के मैच में 17-17 छक्के लगे थे.

RCB के लिए पारी के सबसे बड़े स्कोर

  • 263/5 बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
  • 262/7 बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024
  • 250/3 बनाम CSK, बेंगलुरु, 2026
  • 248/3 बनाम GL, बेंगलुरु, 2016
  • 241/7 बनाम PBKS, धर्मशाला, 2024

RCB बनाम CSK मैचों में पहली पारी में 200 से ज़्यादा रन

  • 205/8 - चेन्नई, 2012 (आखिरी गेंद पर हार)
  • 205/8 - बेंगलुरु, 2018 (2 गेंदें शेष रहते हार)
  • 218/5 - बेंगलुरु, 2024 (27 रनों से जीत)
  • 213/5 - बेंगलुरु, 2025 (2 रनों से जीत)
  • 250/3 - बेंगलुरु, 2026 (आज)
आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख