Begin typing your search...
यहां के हम सिकंदर! CSK के खिलाफ PBKS ने लगाया 'चौका', T20 क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि; चेन्नई से कहां हो गई चूक?
Punjab Kings ने Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 में लगाता दूसरी जीत दर्ज की. CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रन बनाए, जिसे PBKS ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया.
CSK पर भारी पड़ी PBKS की 'तिकड़ी'
( Image Source:
x.com/IPL )
CSK Vs PBKS Match Highlights: चेन्नई का एमए चिंदबरम स्टेडियम... आमने-सामने थीं चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें.. चेन्नई के फैंस को उम्मीद थी कि अपने घरेलू मैदान में खेलते हुए CSK 'किंग्स' की टक्कर में 'सुपर' साबित होगी और पंजाब के खिलाफ लगातार मिल रही हार के सिलसिले को तोड़ेगी... लेकिन ऐसा नहीं हो सका. चेपॉक में एक बार फिर पंजाब ने बाजी मारी और चेन्नई के खिलाफ 'चौका' जड़ दिया.
दरअसल, यह लगातार चौथी बार है, जब पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घर में मात दी है. यह सिलसिला 2023 से जारी है. इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 2012 से 2019 के बीच लगातार 5 बार CSK को चेपॉक में मात दी. इसके साथ ही, पंजाब ने सबसे ज्यादा 9वीं बार 200 से ज्यादा रन का चेज किया.
T20 क्रिकेट में 200+ रनों का सबसे सफल पीछा
- 9- पंजाब किंग्स
- 7- ऑस्ट्रेलिया
पंजाब किंग्स (IPL) द्वारा सबसे सफल रन चेज
- 262 बनाम KKR कोलकाता 2025
- 210 बनाम CSK चेन्नई 2026
- 206 बनाम CSK अबू धाबी 2014
- 206 बनाम SRH हैदराबाद 2014
- 206 बनाम RCB नवी मुंबई 2022
CSK Vs PBKS Match Highlights
- पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया. दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट ने प्रभसिमरन के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को पहला झटका दिया. उस समय टीम का स्कोर 14 रन था. सैमसन ने 7 गेंद में 7 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल रहा.
- इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे के बीच 55 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई. म्हात्रे ने 43 गेंद में 73 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. वहीं, गायकवाड़ ने 22 गेंद में 28 रन बनाए.
- शिवम दुबे 27 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके लगाए.
- कार्तिक शर्मा ने फिर निराश किया. वे 1 रन बनाकर आउट हुए.
- सरफराज खान ने तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने 12 गेंद में 1 छक्का और 6 चौके जड़ते हुए 32 रन बनाए.
- प्रशांत वीर 7 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे.
- इस तरह PBKS ने CSK के खिलाफ 5 विकेट पर 209 रन बनाए.
- पंजाब की ओर से विजय कुमार वैशाक ने 2 विकेट, जबकि जेवियर बार्टलेट, मार्को यान्सन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए.
- चेन्नई की तरफ से रखे गए 210 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया.
- पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 रन बनाए, जिनमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 354.55 का रहा. प्रियांश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
- प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 1 छक्का और 6 चौके लगाते हुए 43 रन बनाए, जबकि कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 6 चौके जड़ते हुए 36 रन बनाए.
- कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में 50 रन ठोक डाले, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल हैं.
- नेहल वढेरा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. वे 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का शामिल है.
- शशांक सिंह 6 गेंद में 2 चौके जड़ते हुए 14 और मार्क स्टोइनिस 3 गेंद में 2 चौके जड़ते हुए 9 रन बनाकर नाबाद रहे.
- चेन्नई की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए.




