Begin typing your search...

ये हैं येलो आर्मी! चेपॉक में टॉस के समय छाया फैंस का शोर, Ian Bishop को रोकना पड़ा रुतुराज गायकवाड़ का इंटरव्यू- देखें वीडियो

CSK के पहले घरेलू मैच में चेपॉक स्टेडियम में फैंस का शोर इतना ज्यादा था कि टॉस इंटरव्यू रोकना पड़ा. Ian Bishop को रुतुराज गायकवाड़ के पास जाकर बात करनी पड़ी

Ian Bishop struggles to hear CSK captain amid roaring Chennai crowd
X

फैंस के शोर के कारण रोकना पड़ा इंटरव्यू

( Image Source:  IPL )

CSK Vs PBKS: चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) ने IPL 2026 में अपने पहले घरेलू मुकाबले में जब पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना किया, तो MA Chidambaram Stadium का माहौल पूरी तरह पीला हो गया. चेन्नई के फैंस ने टीम कप्तान Ruturaj Gaikwad का ऐसा स्वागत किया कि टॉस इंटरव्यू कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.

टॉस के दौरान ब्रॉडकास्टर Ian Bishop जब गायकवाड़ से सवाल पूछने वाले थे, तभी स्टेडियम में जोरदार शोर शुरू हो गया. माहौल इतना शोरगुल वाला था कि बिशप को इंटरव्यू रोकना पड़ा और रुतुराज भी कुछ पल के लिए रुक गए.



फैंस का शोर कम होने के बाद भी आवाज इतनी ज्यादा थी कि Ian Bishop को रुतुराज के बिल्कुल करीब जाकर सवाल पूछना पड़ा. उन्होंने माफी भी मांगी और कहा कि उन्हें कप्तान की आवाज सुनाई नहीं दे रही है. इसके बाद रुतुराज ने पिच को लेकर कहा कि विकेट सूखी दिख रही है और मैच के दौरान ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.



रुतुराज ने क्या कहा?

रुतुराज ने कहा, "पिच थोड़ी सूखी लग रही है, मुझे नहीं लगता ज्यादा बदलाव होगा. अप्रैल की शुरुआत है, इसलिए ओस भी बड़ा फैक्टर नहीं होगी. रन बनाकर स्कोर बोर्ड पर डालना फायदेमंद रहेगा."

CSK ने किया एक बदलाव

रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि टीम ने अपने पहले घरेलू मैच के लिए एक बदलाव किया है. Prashant Veer को मौका दिया गया है, जबकि Matt Henry बाहर हैं.

CSK की नजर वापसी पर

CSK अपने पहले मैच में Rajasthan Royals से हार गई थी। टीम सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसे राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया था. उस मैच में Riyan Parag की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. Vaibhav Sooryavanshi ने तूफानी फिफ्टी जड़ी.

इस सीजन CSK ने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. जिनमें शामिल हैं;

  • Ayush Mhatre
  • Sarfaraz Khan
  • Kartik Sharma
  • Prashant Veer


चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ , आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख