Begin typing your search...

IPL 2026: CSK के लिए कैसा रहा Sanju Samson का डेब्यू? पहले मैच में ही टूट गया 2020 से चला आ रहा सिलसिला

Sanju Samson ने CSK के लिए IPL 2026 में डेब्यू मैच में सिर्फ 6 रन बनाए, 2020 के बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने अपने पहले मैच में 50 से कम रन बनाए.

sanju-samson csk-first-match-low-score
X

CSK में संजू सैमसन का डेब्यू मैच निराशाजनक

( Image Source:  X@RajatJain/@mufaddal_vohra · )

Sanju Samson CSK Debut: IPL 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में सभी की निगाहें संजू सैमसन पर थीं, लेकिन सैमसन सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने 7 गेंद में महज 6 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल रहा. उन्हें नांद्रे बर्गर ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. उस समय CSK का स्कोर 2 ओवर के बाद 14 रन था.

संजू सैमसन के साथ 2020 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब अपने पहले मैच में वे 50 से कम रन बनाकर आउट हुए. संजू 2020 से 2025 तक लगातार पहले मैच में फिफ्टी जड़ी. एक मैच में तो उन्होंने शतक लगाया था.

2020 से IPL के पहले मैच में Sanju Samson

  • 74 (32) vs CSK, 2020
  • 119 (63) vs PBKS, 2021
  • 55 (27) vs SRH, 2022
  • 55 (32) vs SRH, 2023
  • 82* (52) vs LSG, 2024
  • 66 (37) vs SRH, 2025
  • 6 (7) vs RR, 2026

CSK Playing XI:

संजू सैमसनृ, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.

RR Playing XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा.

इम्पैक्ट सब्सिट्यूट्स

  • CSK: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्ण घोष.
  • RR: डोनोवन फरेरा, लुआन डी प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे.
आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख