Begin typing your search...

Brijesh Sharma कौन हैं, जिन्होंने IPL डेब्यू मैच में Kartik Sharma को किया आउट?

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज Brijesh Sharma ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया. मजदूर परिवार से आने वाले इस खिलाड़ी ने बंगाल प्रो टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई.

Brijesh Sharma ipl photo
X

Brijesh Sharma 

( Image Source:  IPL )

IPL 2026 के अपने पहले मुकाबले में Rajasthan Royals ने Chennai Super Kings के खिलाफ Brijesh Sharma को प्लेइंग 11 में शामिल किया. इसी के साथ बृजेश शर्मा ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. राजस्थान रॉयल्स ने जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

खास बात यह रही कि उस समय बृजेश शर्मा ने सीनियर लेवल पर एक भी मैच नहीं खेला था, लेकिन 2025 में Bengal Pro T20 League में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया.

कौन हैं बृजेश शर्मा?

  • बृजेश शर्मा दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं. उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में Smashers Malda की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 11 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर रहे.
  • बृजेश ने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में प्रभावी गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. खासतौर पर Eden Gardens में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा.
  • बृजेश शर्मा का सफर आसान नहीं रहा. जम्मू-कश्मीर के डंडियल इलाके में मजदूर परिवार में जन्मे बृजेश को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट का सपना नहीं छोड़ा.
  • बृजेश ने जम्मू-कश्मीर अंडर-19 और अंडर-25 टीम से शुरुआत की. इसके बाद बेहतर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गए. यहां Deepak Punia के मार्गदर्शन में उन्होंने ट्रेनिंग ली और Unique Sports Club में प्रैक्टिस किया.
  • दिल्ली में ट्रेनिंग ने उनके खेल में सुधार किया और उन्हें बड़े स्तर पर खेलने के लिए तैयार किया.
  • बृजेश शर्मा अब जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटरों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. वे Umran Malik और Auqib Nabi जैसे खिलाड़ियों की राह पर चलते दिख रहे हैं.



IPL डेब्यू मैच में कैसा रहा बृजेश शर्मा का प्रदर्शन?

मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. यह फैसला सही साबित भी हुआ. चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. बृजेश शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट चटकाए. उनके अलावा, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने 2-2, जबकि संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया. राजस्थान ने पिछले 5 मुकाबलों में CSK को 4 बार हराया है. दोनों टीमों का 2025 सीजन खराब रहा था. इस साल MS Dhoni चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे.

राजस्थान की प्लेइंग 11

रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई औ्रर बृजेश शर्मा.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख