अयोध्या में ‘बंटी-बबली’ स्टाइल लूट! बुर्के में आई लड़की ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूटी, कुछ ही घंटों में खुलासा
अयोध्या के रुदौली इलाके में दिनदहाड़े हुई सर्राफा लूट ने पूरे शहर को चौंका दिया. बुर्का पहनकर आई एक महिला ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी. कुछ ही मिनटों में लाखों के गहने लेकर फरार हो गई महिला ने इलाके में सनसनी फैला दी.
अयोध्या के रुदौली इलाके में दिनदहाड़े हुई सर्राफा लूट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. बुर्का पहनकर आई एक महिला ने बड़ी ही चालाकी से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और लाखों के गहने लेकर फरार हो गई. वारदात इतनी फिल्मी अंदाज में हुई कि लोग इसे 'बंटी-बबली' स्टाइल लूट बताने लगे. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया. बुर्के में छिपी महिला कोई और नहीं बल्कि हिंदू महिला निकली और उसका नाम पायल बताया जा रहा है. जिसने अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था.
कैसे हुआ दिनदहाड़े लूट का खेल?
अयोध्या के कोठी बाजार स्थित महेश ज्वेलर्स पर दोपहर करीब 12:30 बजे बुर्का पहने एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची. उसने दुकानदार से सोने का हार और चेन दिखाने को कहा. दुकानदार महेश ने उसे कई डिजाइन दिखाए. महिला ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह जूलरी देखी, जिससे किसी को उस पर जरा भी शक नहीं हुआ.
कैसे रची गई पूरी साजिश?
पुलिस जांच में सामने आया कि पायल और राहुल ने पहले से पूरी प्लानिंग की थी. राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा था, ताकि पहचान छिपाई जा सके. पायल अकेले दुकान के अंदर गई, जबकि राहुल कुछ दूरी पर बाइक लेकर इंतजार करता रहा.
क्या हुआ जब दुकानदार को हुआ शक?
जैसे ही मौका मिला, पायल ने सोने का हार और चेन उठाई और बैग में डालने लगी. दुकानदार ने रोकने की कोशिश की तो उसने कमर से नकली तमंचा निकालकर तान दिया और धमकी दी. 'अगर आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी'. यह सुनते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई और पायल मौके से भाग निकली.
कैसे भागे आरोपी?
पायल दुकान से बाहर निकलकर पैदल भागी और थोड़ी दूरी पर खड़े राहुल की बाइक पर बैठकर फरार हो गई. दोनों ने मिलकर करीब ₹3.6 लाख के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात दुकान में लगे 6 CCTV कैमरों में कैद हो गई. बाइक का नंबर भी रिकॉर्ड हो गया, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में आसानी हुई. सर्राफा व्यापारी महेश की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
क्या बरामद हुआ पुलिस के पास?
पुलिस ने आरोपियों के पास से
लूटा गया सोने का हार और लॉकेट
वारदात में इस्तेमाल बाइक
नकली तमंचा बरामद कर लिया है.
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
कौन हैं ये ‘बंटी-बबली’ स्टाइल आरोपी?
पायल, जो चार बहनों में तीसरे नंबर पर है, अपने पिता के साथ रहती थी. उसके पिता रामकेवल लॉन्ड्री का काम करते हैं. वहीं राहुल, जो करीब 16 किलोमीटर दूर रहता है, अपने पिता को पहले ही खो चुका है और अलग रहकर जीवन यापन कर रहा था.
पुलिस ने क्या कहा?
ADG ज़ोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया कि 'दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बुरका पहनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाली लड़की का नाम पायल है, जबकि उसके साथ मौजूद लड़के का नाम राहुल है. दोनों खुद को ‘बंटी और बबली’ बनाकर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों आपस में दोस्त हैं और उन्होंने खिलौना पिस्टल दिखाकर लूट को अंजाम दिया.
क्यों चर्चा में है ये मामला?
- दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट
- बुर्के का इस्तेमाल कर पहचान छिपाना
- नकली पिस्टल से धमकाकर वारदात
- CCTV के जरिए कुछ घंटों में खुलासा




