T20 WC 2026: कौन हैं कनाडा के युवराज सामरा? महज 19 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ रच दिया इतिहास
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सामरा ने शतक लगाकर तबाही मचाई. युवराज ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
Yuvraj Samra
T20 World Cup 2026, NZ vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सामरा ने शतक लगाकर तबाही मचाई. कनाडा के लिए ये मुकाबला करो या मरो से कम का नहीं है क्योंकि अभी तक टीम ने 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.
वहीं न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के सामने शतक लगाकर युवराज सामरा ने साबित कर दिया कि उनमें कितनी काबिलियत है. अब हर कोई इस खिलाड़ी के बारे में जानने का उत्सुक दिखाई दे रहा है. क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट में युवराज सामरा के शतक की गूंज सुनाई दे रही है.
कौन हैं युवराज सामरा?
युवराज सामरा का जन्म साल 2006 में हुआ था. युवराज बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज भी हैं. साल 2025 में युवराज ने कनाडा के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. युवराज कनाडा के पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था.
युवराज सामरा ने रचा इतिहास
शतक लगाने के साथ ही युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिन्होंने 22 साल 127 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था. वहीं युवराज ने अब 19 साल 141 दिन की उम्र में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है.
कितनी गेंदों पर जड़ा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए युवराज सामरा ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजों करते हुए 110 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान युवराज ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए.





