Begin typing your search...

राजस्थान रॉल्स का 'बड़ा ऑफऱ', क्या भारतीय हेड कोच पद से इस्तीफा देकर पैसों को चुनेंगे Gautam Gambhir?

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने गौतम गंभीर को बड़ा ऑफर दिया है. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह भारतीय टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा देंगे. निवेशकों में से एक ने गंभीर को 2 से 3 फीसद तक हिस्सेदारी देने तक की बात कही है.

राजस्थान रॉल्स का बड़ा ऑफऱ, क्या भारतीय हेड कोच पद से इस्तीफा देकर पैसों को चुनेंगे Gautam Gambhir?
X
( Image Source:  X-@GautamGambhir )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 17 Feb 2026 11:54 AM

Gautam Gambhir: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को बड़ा ऑफर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने उन्हें सीईओ, मेंटर और पार्टनर के तौर पर जुड़ने का प्रस्ताव दिया है. बताया जा रहा है कि टीम में मालिकाना हक में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है और नए निवेशकों में से एक ने गंभीर को 2 से 3 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी देने की पेशकश की है.

गौतम गंभीर का आईपीएल रिकॉर्ड काफी सफल रहा है. वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तीन आईपीएल खिताब जीत में अहम भूमिका में रहे हैं, जिसमें दो बार कप्तान और एक बार मेंटर के तौर पर टीम को चैंपियन बनाया. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटर रहते हुए टीम दो सीजन में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही और प्लेऑफ में पहुंची थी.

क्या हेड कोच पद से इस्तीफा देंगे गौतम गंभीर?

हालांकि फिलहाल गंभीर का राजस्थान रॉयल्स से जुड़ना मुश्किल नजर आ रहा है. वह इस समय भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के आधार पर यह नियम तय किया है कि कोई व्यक्ति एक साथ भारतीय टीम में पद पर रहते हुए किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से मेंटर, पार्टनर या सलाहकार के रूप में नहीं जुड़ सकता. इसे हितों का टकराव माना जाता है. ऐसे में अगर उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ काम करने का है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स के ज्यादातर शेयरधारक नए मालिकों को अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. यह सौदा फिलहाल ट्रांसफेरेबल कंडीशन में है. आरआर के नए मैनेजमेंट में शामिल मालिकों में से एक ने गंभीर को सीईओ और मेंटर की भूमिकाओं के अलावा दो से तीन प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की है."

भारतीय टीम के साथ कब तक है गौतम का कॉन्ट्रैक्ट?

रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर का भारतीय टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है और वह नेशनल टीम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. फिलहाल वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिताब बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं, जहां टीम सुपर 8 फेज में पहुंच चुकी है. साथ ही उम्मीद है कि 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में जब क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में वापसी करेगा, तब भी वह टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख