Begin typing your search...

T20 WC 2026: आज ये 2 टीमें हो जाएंगी सुपर-8 की रेस से बाहर! ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का भी होगा फैसला

T20 World Cup 2026 में आज 3 मुकाबले होने वाले हैं. इन तीनों मैचों के बाद 2 टीमों का सुपर-8 से बाहर होना तय है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का भी इन मैचों के साथ फैसला जाएगा.

T20 WC 2026: आज ये 2 टीमें हो जाएंगी सुपर-8 की रेस से बाहर! ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का भी होगा फैसला
X
( Image Source:  X/ @3rdManView )

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 फरवरी को 3 मुकाबले होने वाले हैं. इन 3 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की किस्मत भी छिपी है. जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच पर आज ऑस्ट्रेलिया की भी नजरें रहने वाली है, क्योंकि अगर आज जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगी.

16 फरवरी को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां अब टीम किस्मत के भरोसे है. दूसरी तरफ 2 और टीमों पर आज सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

किन टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले?

1. न्यूजीलैंड बनाम कनाडा

2. आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे

3. स्कॉटलैंड बनाम नेपाल

कौनसी 2 टीमें हो जाएंगी बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 फरवरी का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला जाएगा. अगर न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीत लेती है तो उसकी सीधे सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी. वहीं कनाडा सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी. कनाडा अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है.


इसके अलावा आज का दूसरा मैच ग्रुप-बी से आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से भी काफी अहम है. अगर आयरलैंड इस मैच को जीत लेती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 में पहुंचने के चांस बने रहेंगे, लेकिन अगर जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में आयरलैंड को हरा देती है तो फिर आयरलैंड भी सुपर-8 की रेस बाहर हो जाएगी.


ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं. जिसमें से टीम को 2 मैचों में हार और 1 में जीत मिली है. लगातार 2 हार के बाद कंगारू टीम काफी मुश्किल में दिखाई दे रही है. पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और फिर श्रीलंका ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर ला खड़ा किया.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख