Begin typing your search...

T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 के रास्ते हो गए बंद? श्रीलंका से हार के बाद जानें समीकरण

T20 World Cup 2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगभग सुपुर-8 की रेस से बाहर कर दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया की टीम किस्मत के भरोसे है.

T20 World Cup 2026  Australia Super 8 qualification equation
X

SL vs AUS

( Image Source:  X/ @ICC )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 17 Feb 2026 7:57 AM

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 फरवरी को खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को लगभग सुपर-8 की रेस से बाहर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक ये टी20 वर्ल्ड कप किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा है.

इससे पहले कंगारू टीम को जिम्बाब्वे जैसी अपने से कमजोर टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अब लगातार दूसरी हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर होती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है लेकिन किस्मत ही उनको अब सुपर-8 तक पहुंचा सकती है.

क्या पूरी तरह बाहर हो गई ऑस्ट्रेलिया?

ऑस्ट्रेलिया की टीम वैसे तो अभी पूरी तरह से सुपर-8 की रेस से बाहर नहीं हुई है, लेकिन श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद उसकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में कंगारू टीम तीसरे पायदान पर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें से 2 में हार और 1 में जीत मिली है. अगर ऑस्ट्रेलिया को यहां से सुपर-8 में पहुंचना है तो उसको अपना अगला मैच तो जीतना ही होगा, साथ ही उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे अपने अगले दोनों मैच हार जाए. यानी ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचा अब किस्मत के भरोसे है.

जिम्बाब्वे ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. जिम्बाब्वे के अगले 2 मैच आयरलैंड और श्रीलंका के साथ होने हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान के साथ होना है. जिसको ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े अंतराल से जीतना चाहेगी.

कैसा रहा SL vs AUS मैच का हाल?

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने 56 और कप्तान मिचेल मार्श ने 54 रनों की पारी खेली थी. वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दाशुन हेमंथा ने 3 विकेट चटकाए थे.

इसके बाद श्रीलंका ने इस मैच को महज 2 विकेट खोकर 18 ओवर में ही जीत लिया था. श्रीलंका की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाथुम निसंका ने 52 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख