भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, स्पिन बनाम बैटिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
एशिया कप के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने हैं. पाकिस्तान बदली रणनीति और स्पिन अटैक के साथ उतर रहा है, जबकि भारत अभिषेक शर्मा की वापसी और मजबूत बल्लेबाजी के दम पर जीत का दावेदार है.
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबों में महामुकाबला आज
T20 World Cup 2026 India vs Pakistan Match Preview: भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीत चुकी हैं. इस मैच को जीतकर उनकी निगाहें प्लाइंट्स टेबल में टॉप करने पर होगी. भारत ने जहां यूएसए और नामीबिया को हराया था. वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त दी. हालांकि, आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. अब तक हुए 8 मुकाबलों में से भारत ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को महज 1 मैच में जीत मिली.
भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार एशिया कप ट्रॉफी के दौरान आमने-सामने आई थीं. दोनों टीमें के बीच तीन मैच खेले गए थे, जिसमें से तीनों में भारत ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, हर मैच के साथ पाकिस्तान की टीम बेहतर होती गई और हार का अंतर कम होता गया. आखिरी मैच में तो मुकाबला बेहद करीबी रहा, जिसे रोकने के लिए तिलक वर्मा की शानदार पारी की जरूरत पड़ी. अब ICC Men's T20 World Cup में रविवार को दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी, ऐसे में सवाल है- क्या यह नया मुकाबला होगा या उसी सिलसिले की अगली कड़ी?
सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा
पाकिस्तान की क्या है रणनीति?
पाकिस्तान की टीम इस बार पहले से अलग नजर आ रही है. कप्तान Salman Ali Agha की टीम ने स्पिन पर ज्यादा भरोसा दिखाया है. मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को उनका ट्रंप कार्ड माना जा रहा है. पिछला मैच उन्होंने पांच स्पिनरों (अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, सैम अयूब और उस्मान तारिक) के साथ खेला था, जबकि तेज गेंदबाजी में सिर्फ Shaheen Shah Afridi पर भरोसा किया.
शाहीन शाह अफरीदी
साहिबाजाद फरहान ने बुमराह के एक ओवर में कितने छक्के लगाए?
वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो साहिबज़ादा फरहान ने एशिया कप में तीन मैचों में बुमराह की 34 गेंदों पर बिना आउट हुए 51 रन बनाए थे. वह T20I में बुमराह की गेंदों पर तीन छक्के मारने वाले दो बैट्समैन में से एक हैं. वे भारत के लिए फिर से बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं. वहीं, बाबर आजम का फॉर्म में आना भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है.
सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने पाकिस्तान की हालिया फॉर्म की तारीफ की, लेकिन कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक और मैच है. हालांकि, भारत का रिकॉर्ड 13-3 और वर्ल्ड कप में 7-1 का है, फिर भी उन्होंने माना कि इतने बड़े मैच में दबाव और घबराहट होना स्वाभाविक है.
अभिषेक शर्मा की वापसी से भारत को बढ़त?
भारत के लिए ओपनिंग स्लॉट चिंता का विषय था, लेकिन Abhishek Sharma की वापसी से यह समस्या हल हो सकती है. पाकिस्तान भी उन्हें बड़ा खतरा मान रहा है. अगर वे खेलते हैं तो मैच के हीरो बनने की रेस में सबसे आगे रहेंगे.
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन
कोलंबो की परिस्थितियां किसके पक्ष में?
पाकिस्तान टीम लंबे समय से कोलंबो में है, इसलिए उन्हें परिस्थितियों की आदत है, लेकिन भारतीय टीम ने भी यहां काफी क्रिकेट खेला है. ऐसे में पिच और मौसम दोनों टीमों के लिए लगभग बराबर चुनौती होंगे. भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में आंकड़े और फॉर्म अक्सर बेअसर हो जाते हैं. असली फर्क वही टीम डालती है जो दबाव को बेहतर संभालती है.
भारत-पाक मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत-पाक मैच श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेला जाएगा.
भारत-पाक मैच कितने बजे होगा?
भारत-पाक मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा.
भारत-पाक मैच को लाइव कहां देखें?
भारत-पाक मैच को लाइव जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.
कोलंबो की पिच कैसी रहेगी?
कोलंबो की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है. यहां 200 रन बनाना मुश्किल है. स्पिनरों का पिच से काफी मदद मिलती है.
भारत-पाक मैच में क्या बारिश खलल डालेगी?
भारत-पाक मैच में बारिश का खतरा है. हालांकि, स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है. बारिश थमने के बाद मैच तुरंत शुरू हो सकता है.
क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे?
हां, अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल सकते हैं. वे प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए थे.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
- अभिषेक शर्मा
- ईशान किशन
- तिलक वर्मा
- सूर्यकुमार यादव
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- रिंकू सिंह/कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर
- अक्षर पटेल
- वरुण चक्रवर्ती
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
- सैम अयूब
- साहिबज़ादा फरहान
- सलमान आगा (कप्तान)
- बाबर आज़म
- उस्मान खान (विकेट कीपर)
- शादाब खान
- मोहम्मद नवाज़
- फहीम अशरफ़
- शाहीन अफ़रीदी
- उस्मान तारिक
- अबरार अहमद
2014 से कैसा रहा रिकॉर्ड?
बता दें कि 2014 से भारत और पाकिस्तान T20I में 11 बार भिड़ी हैं, जिसमें से 10 मैच चेज़ करने वाली टीम जीती है, सिर्फ़ न्यूयॉर्क में 2024 T20 वर्ल्ड कप का मैच एक एक्सेप्शन था. भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप का आखिरी मैच जिसमें रोहित या कोहली नहीं थे, वह 2007 में किंग्समीड में 2007 का ग्रुप गेम था (वह मैच बाउल आउट में खत्म हुआ था)। भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सभी फ़ॉर्मेट में पिछले आठ पूरे हुए मैच जीते हैं.





