Begin typing your search...

T20 World Cup में अब तक कितनी बार भिड़े भारत-पाक, क्या रहा मैच का नतीजा और कौन बना हीरो? एक क्लिक में जानें सबकुछ

T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहे, लेकिन जीत के मामले में भारत का रिकॉर्ड बेहद मजबूत है. 8 मैचों में 7 जीत के साथ भारत ने दबदबा बनाए रखा.

ind vs pak t20 world cup history
X

भारत-पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास

( Image Source:  Sora_ AI )

India vs Pakistan in T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला क्रिकेट का सबसे बड़ा रोमांच माना जाता है, लेकिन T20 वर्ल्ड कप में अब तक के आंकड़े बताते हैं कि इस मंच पर भारत का पलड़ा भारी रहा है. साल 2007 से लेकर 2024 तक दोनों टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें से 7 बार भारत जीता और सिर्फ एक बार पाकिस्तान को जीत मिली.

भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक कितने मुकाबले हुए और इसके रिजल्ट क्या रहे...

2007 ग्रुप स्टेज- मैच टाई, बॉल आउट में भारत जीता

भारत और पाकिस्तान के बीच डरबन में खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच टाई रहा और फैसला बॉल-आउट से हुआ. कप्तान MS Dhoni के दांव ने भारत को जीत दिलाई. दरअसल, भारत ने रॉबिन उथप्पा की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत 141 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने अपनी कसी हुई तेज गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को भी 141 रन के स्कोर पर रोक दिया. बॉल आउट में भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और उथप्पा ने गेंद फेंका, जो सीधे स्टंप को लगी और भारत मैच जीत गया.

2007 फाइनल- भारत ने 5 रन से दर्ज की जीत

जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में फिर से भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले को भारत ने 5 रन से जीतकर ट्रॉफी उठाई ली, जिसमें Gautam Gambhir और Rohit Sharma की अहम पारियां रहीं. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए गौतम गंभीर के 75 रन और रोहित की आक्रामक पारी की बदौलत 157 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई. अंतिम ओवर में जोगिंदर शर्मा ने मिस्बाह उल हक को श्रीसंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली बार टी-20 चैंपियन बनाया.

T20 World Cup 2007 जीतने वाली भारतीय टीम

2012, ग्रुप स्टेज– भारत 7 विकेट से जीता

कोलंबो में इस ग्रुप स्टेज मैच में विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत ने आसानी से जीत दर्ज की. पाकिस्तान का कोई भी बैटर 30 रन तक भी नहीं पहुंच सका और टीम 128 रन पर आउट हो गई. कोहली ने 61 बॉल पर नाबाद 78 रन बनाए, जिससे भारत ने 7 विकेट और तीन ओवर बाकी रहते आसानी से जीत हासिल कर ली.

2014, सुपर 10– भारत 7 विकेट से जीता

ढाका में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की बैटिंग फिर से धराशाई हो गई. पूरी टीम 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने फिर शानदार बैटिंग की और नाबाद 36 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत दिला दी.

विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ

2016, सुपर 10 – भारत 6 विकेट से जीता

कोलकाता में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए, जिसे विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने आसानी से हासिल कर लिया. कोहली एक बार फिर 37 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहे. यह लगातार पांचवां मौका था, जब भारत ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया.

विराट कोहली को बधाई देते बाबर आजम

2021, ग्रुप स्टेज – पाकिस्तान ने 10 विकेट से दर्ज की जीत

आखिरकार, 2010 में दुबई में पाकिस्तान को पहली बार टूर्नामेंट में मुस्कुराने का मौका मिला. उसने भारत को 10 विकेट से हराया. तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. दुबई की पिच पर 151 रन के लक्ष्य को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर पाकिस्तान को अब तक टी-20 वर्ल्ड कप की इकलौती जीत दिल दी.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

2022, ग्रुप स्टेजृ – भारत 4 विकेट से जीता

15 साल में पहली बार मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच T20 का सबसे रोमांचक मैच खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए. इसका पीछा करते हुए एक समय भारत का 31/4 था. ऐसा लगा कि इंडिया के हाथ से यह मैच फिसल जाएगा, लेकिन यहां से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने संभलकर बल्लेबाजी की. जब इंडिया को 3 ओवर में 48 रन चाहिए थे, और भरोसा धीरे-धीरे कम होता जा रहा था, उसी समय ओवर फेंकने आए हारिस रऊफ के ओवर में कोहली ने शानदार 2 छक्के लगाए. एक छक्का तो गेंदबाज के सिर के ऊपर से गया था. आखिरकार भारत ने यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए, जबकि हार्दिक ने 37 गेंद पर 40 रन की बहुमूल्य पारी खेली.

2024, ग्रुप स्टेज- भारत 6 रन से जीता

इस बार, न्यूयॉर्क में, एक लो-स्कोरिंग थ्रिलर मैंच देखने को मिला. इस मैच को भारत 119 रन बनाकर भी 6 रन से जीत गया. पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी. बुमराह ने अपने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने के बाद

कुल मिलाकर, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा साफ दिखता है. 15 फरवरी का मुकाबला सिर्फ भावनाओं ही नहीं, आंकड़ों में भी भारत के पक्ष में झुका हुआ है.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख