T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ऑफिशियल हो चुका है, और भारतीय क्रिकेट फैन्स का उत्साह अपने चरम पर है. मैदान से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में हमने Gen Z, मिलेनियल्स और क्रिकेट दीवानों से उनके रिएक्शंस जानने की कोशिश की. फैन्स ने खुलकर अपने जज्बात साझा किए - कोई टीम इंडिया पर भरोसा जताता दिखा, तो कोई मैच को लेकर मीम्स और मजाक में लगा रहा. कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक आम क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच है. कुछ ने इसे ‘द रियल फाइनल’ बताया, तो कई फैन्स का कहना था कि पाकिस्तान इस बार दबाव में रहेगा.