Begin typing your search...

T20 WC 2026: अगर IND vs ENG सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी जोरों पर है.

T20 World Cup 2026 ind vs eng Semifinal
X

IND vs ENG

( Image Source:  X/ @CricUniverse7 )

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी जोरों पर है. दोनों टीमों का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में होने जा रहा है, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. फैंस खासतौर पर इस मैच के नतीजे को लेकर उत्सुक हैं, क्योंकि यह जीत सीधे फाइनल में प्रवेश का टिकट दिलाएगा.

हालांकि, क्रिकेट में मौसम का बड़ा असर हो सकता है. लगातार बारिश जैसी स्थिति में मैच के नतीजे और टीमों की फाइनल में जगह तय करने के लिए आईसीसी ने स्पष्ट नियम बनाए हैं. हम आपको बताएंगे कि बारिश या खराब मौसम की स्थिति में क्या होगा और किस टीम को फाइनल में जगह मिल सकती है?

क्या आईसीसी ने रखा रिजर्व-डे?

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व-डे रखा है. इसका मतलब यह है कि अगर 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाता है, तो यह मुकाबला 6 मार्च को खेला जाएगा. इसी तरह, अगर 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे अगले दिन पूरा किया जाएगा.

रिजर्व-डे पर मैच हुआ रद्द तो क्या?

यदि 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन मैच खराब मौसम की वजह से नहीं खेला जा पाता है, तो सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी तीन मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति बनाई है. वहीं, भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेली. इस आधार पर इंग्लैंड की टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.

T20I में दोनों टीमों के कैसे हैं आंकड़े?

टी20 फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें टीम इंडिया ने 17 जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था.

वहीं 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस मुकाबले में भारत को अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना होगा, जबकि इंग्लैंड अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख