Begin typing your search...

Iran Israel War: ईरानी हमले के बाद दुबई में कैसा था खौफनाक मंजर? भारत वापस लौटकर पीवी सिंधु ने बताया सच

ईरान ने दुबई में भी ड्रोन से हमाल किया था, जिसके चलते भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भी दुबई में फंस गई थी. हालांकि आज यानी 3 मार्च को सिंधू भारत वापस लौट आई हैं.

PV Sindhu return to India
X

PV Sindhu

( Image Source:  X/ @JaikyYadav16 )

Iran Israel War: बीते कई दिनों से मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जंग देखने को मिल रही है. जहां इजरायल और अमेरिका एकसाथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी दोनों देशों के सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला. जिसके चलते काफी सारी इंटरनेशनल उड़ाने रद्द की गई.

वहीं ईरान ने दुबई में भी ड्रोन से हमाल किया था, जिसके चलते भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भी दुबई में फंस गई थी. हालांकि आज यानी 3 मार्च को सिंधू भारत वापस लौट आई हैं. जिसके बाद उनका पहला रिएक्शन भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने दुबई के हालातों का जिक्र किया.

क्या बोली पीवी सिंधु?

पीवी सिंधु ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि "बेंगलुरु में सुरक्षित घर वापस आ गई हूं. पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चितता भरे रहे, लेकिन वापस आकर मैं सचमुच बहुत खुश हूं. दुबई की बेहतरीन ग्राउंड टीम, अधिकारियों, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस व्यक्ति का तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारा इतना ख्याल रखा. उनकी सहानुभूति और पेशेवर रवैया शब्दों से परे है. फिलहाल, आराम करने, खुद को तरोताज़ा करने और आगे की योजना बनाने का समय है."

दुबई में कहां ठहरी थी सिंधु?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंधु अपने सहायक स्टाफ और इंडोनेशियाई कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में मौजूद थीं. जिस क्षेत्र में वे ठहरी थीं, उसके नजदीक एक विस्फोट की घटना हुई, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई. हालांकि, वे सभी सुरक्षित रहे और किसी तरह की शारीरिक क्षति नहीं हुई.

क्या चैंपियनशिप में हिस्सी लेंगी सिंधु?

मिडिल ईस्ट की तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण सिंधु आगामी अखिल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी, जो मंगलवार से शुरू हो रही है. पहले दौर में उनका मुकाबला थाईलैंड की खिलाड़ी सुपनिडा कटेथोंग से होना था. सुरक्षा और मानसिक स्थिति को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट से दूरी बनाने का फैसला किया है.

ईरान इजरायल युद्धस्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख