T20 WC 2026: बेइज्जती कराकर भी नहीं माने मोहम्मद आमिर, अब टीम इंडिया को लेकर कर दी दूसरी भविष्यवाणी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सेमीफाइनल में मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होने वाला है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत को लेकर एकबार फिर से मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की है.
Mohammad Amir
T20 World Cup 2026, IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सेमीफाइनल में मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होने वाला है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.
वहीं टीम इंडिया को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने पहले भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पहुंच मोहम्मद आमिर के मुंह पर तमाचा मारकर उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित किया है. वहीं बेइज्जती करवाने के बाद भी आमिर मान नहीं रहे हैं और उन्होंने अब भारत को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है.
क्या है आमिर की नई भविष्यवाणी?
सेमीफाइनल से पहले मोहम्मद आमिर ने एक और बयान देते हुए कहा कि भारतीय टीम फिलहाल कम्प्लीट क्रिकेट नहीं खेल पा रही है. उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाज लय में नजर नहीं आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम हर मुकाबले में दबाव में दिखाई देती है. आमिर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. भारतीय फैंस आमिर के इस दावे को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें :T20 WC 2026: क्या एक ही दिन हो सकते हैं दोनों सेमीफाइनल? जानें क्या कहता है ICC का नियम
कैसा है दोनों टीमों का पुराना रिकॉर्ड?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत दर्ज कर अपनी साख बहाल की थी. अब 2026 में एक बार फिर वही मुकाबला दोहराया जा रहा है, जिससे रोमांच अपने चरम पर है.
इस बार भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक कर रहे हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आमिर की नई भविष्यवाणी सही साबित होगी, या फिर भारतीय टीम एक बार फिर आलोचकों को करारा जवाब देगी.




