Begin typing your search...

T20 WC 2026: क्या एक ही दिन हो सकते हैं दोनों सेमीफाइनल? जानें क्या कहता है ICC का नियम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए पक्की हो चुकी है. सेमीफाइनल की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

T20 World Cup 2026 semi finals
X

T20 World Cup 2026 semi-finals

( Image Source:  X/ @ICC, @Today_fires )

T20 World Cup 2026 Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए पक्की हो चुकी है. सेमीफाइनल की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे. चारों टीमों के लिए अब करो या मरो की स्थिति है. अब बड़ा सवाल ये है कि अगर 4 मार्च को होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला रद्द होता है तो फिर क्या 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल एक साथ खेले जाएंगे?

क्या एक ही दिन हो सकते हैं दोनों मैच?

नॉकआउट मुकाबलों की अहमियत को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विशेष नियम लागू किए हैं. बारिश या खराब मौसम से मैच प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल पूरा नहीं हो पाता, तो उसे 5 मार्च को खेला जाएगा. इसी तरह, यदि 5 मार्च का मुकाबला प्रभावित होता है, तो उसे अगले दिन पूरा कराया जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि यदि पहला सेमीफाइनल रिजर्व डे पर शिफ्ट होता है, तो दोनों सेमीफाइनल 5 मार्च को खेले जा सकते हैं. हालांकि, ऐसे में मैचों का समय अलग-अलग रखा जाएगा.

आईसीसी के नियमों के अनुसार, रिजर्व डे पर खेल दोपहर 3 बजे से शुरू किया जाएगा. इससे दोनों मुकाबलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और फैंस बिना किसी बाधा के दोनों मैचों का आनंद उठा पाएंगे. रिजर्व डे पर एक्स्ट्रा समय भी दिया जाता है, ताकि किसी भी हालत में मैच का रिजल्ट आ सके.

क्या फाइनल पर पडे़गा असर?

आईसीसी का यह प्रावधान इसलिए किया गया है ताकि टूर्नामेंट की निर्धारित फाइनल तारीख पर कोई असर न पड़े. नॉकआउट चरण में किसी भी टीम को मौसम की वजह से नुकसान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. फाइनल भी इसी तरह के नियमों के तहत खेला जाएगा. फिलहाल सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख