Begin typing your search...

होटल में महिलाओं का नहाते समय बनाया VIDEO, IPL 2026 के बीच 2 श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो युवा खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है. क्योंकि उनपर होटल में महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगा है.

Sri Lanka U19 players arrested
X

Sri Lanka U19 players arrested

( Image Source:  X/ @HomeofT20 )

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच श्रीलंका क्रिकेट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो युवा खिलाड़ियों को एक गंभीर आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिससे खेल की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि ये घटना कोलंबो के नराहेनपीटा इलाके के एक होटल में हुई, जहां पूरी टीम ठहरी हुई थी. इस मामले के सामने आते ही श्रीलंका क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है, हालांकि आरोपित खिलाड़ियों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

पुलिस ने क्या दी जानकारी?

पुलिस के अनुसार, दोनों खिलाड़ी टीम के साथ उसी होटल में ठहरे हुए थे. होटल में ठहरी कुछ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बाथरूम में मोबाइल फोन के जरिए गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी. शिकायत मिलते ही नराहेनपीटा पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया. इस घटना ने सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है.

क्या वीडियो किया गया शेयर?

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं रिकॉर्ड किए गए वीडियो सोशल मीडिया या इंटरनेट पर शेयर तो नहीं किए गए. जांच एजेंसियां डिजिटल सबूतों को खंगालने में जुटी हैं.

कोर्ट में पेशी के बाद क्या हुआ?

गिरफ्तारी के बाद दोनों खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दे दी. खिलाड़ियों को 5 लाख श्रीलंकाई रुपये (लगभग 1,564 अमेरिकी डॉलर) की जमानत राशि पर रिहा किया गया है. मामले की अगली सुनवाई 25 मई को निर्धारित की गई है.

अगला लेख