Begin typing your search...

Kavya Maran की Sunrisers Leeds ने पाकिस्तानी खिलाड़ी Abrar Ahmed को किया साइन तो सुलग पड़ा सोशल मीडिया, क्या बोली BCCI?

इंग्लैंड की लीग The Hundred में सनराइजर्स फ्रेंचाइज़ी द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को साइन करने पर विवाद खड़ा हो गया है. BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह विदेशी लीग है. इसलिए इस फैसले में BCCI दखल नहीं दे सकता.

The Hundred Abrar Ahmed entry controversy
X

The Hundred में अबरार अहमद की एंट्री पर बवा

( Image Source:  x.com/Manoj_Yadav_8 )

इंग्लैंड की टी20 लीग The Hundred में पाकिस्तान के स्पिनर Abrar Ahmed को साइन किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. अबरार को Kavya Maran की Sunrisers Leeds फ्रेंचाइज़ी ने ऑक्शन में खरीदा है, जो भारतीय मीडिया कंपनी Sun TV Network के स्वामित्व में है.

भारत में कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस फैसले की आलोचना की है और फ्रेंचाइज़ी की मालिक Kavya Maran को भी ऑनलाइन निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद टीम का आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड हो गया. हालांकि अब तक फ्रेंचाइज़ी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

BCCI ने विवाद पर क्या कहा?

इस विवाद के बीच Board of Control for Cricket in India (BCCI) के उपाध्यक्ष Rajeev Shukla ने साफ कहा है कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. उनका कहना है कि यह लीग भारत के बाहर होती है. इसलिए BCCI इसमें कोई दखल नहीं दे सकता. राजीव शुक्ला ने कहा, “यह IPL से जुड़ा मामला नहीं है. यह एक विदेशी लीग है और हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. इस पर फैसला फ्रेंचाइज़ी को ही लेना होगा.”

2.34 करोड़ रुपये में खरीदे गए अबरार अहमद

ऑक्शन के दौरान अबरार अहमद को लगभग £190,000 (करीब 2.5 लाख डॉलर) यानी 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा गया. उस समय टीम के हेड कोच Daniel Vettori और काव्या मारन ने मिलकर यह बोली लगाई. उन्होंने Trent Rockets को पछाड़ते हुए अबरार को अपनी टीम में शामिल किया. डेनियल विटोरी ने बाद में बताया कि टीम पहले इंग्लैंड के स्पिनर Adil Rashid को लेना चाहती थी, लेकिन वह पहले ही दूसरी टीम में शामिल हो चुके थे. इसके बाद टीम ने अबरार अहमद को टारगेट किया. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के ही स्पिनर Usman Tariq को लेने की योजना भी थी, लेकिन जब अबरार मिल गए तो दूसरे स्पिनर की जरूरत नहीं समझी गई.

भारतीय मालिकों की बढ़ती हिस्सेदारी

अक्टूबर 2025 में The Hundred की कई टीमों में भारतीय निवेश बढ़ा था. चार टीमों में भारतीय मालिकों ने हिस्सेदारी ली थी. इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय मालिकों वाली टीमें शायद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन नहीं करेंगी, लेकिन सनराइजर्स फ्रेंचाइज़ी के इस फैसले ने उन अटकलों को गलत साबित कर दिया. इस साल पुरुषों के ऑक्शन में सिर्फ दो पाकिस्तानी खिलाड़ी चुने गए-अबरार अहमद और उस्मान तारिक.

पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद

यह पहली बार नहीं है जब किसी IPL से जुड़ी फ्रेंचाइज़ी को विदेशी खिलाड़ी को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले Kolkata Knight Riders ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज Mustafizur Rahman को अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था. बाद में BCCI के हस्तक्षेप के बाद केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा था. हालांकि इस बार BCCI ने साफ कर दिया है कि The Hundred एक विदेशी लीग है, इसलिए इस मामले में बोर्ड सीधे तौर पर कोई कदम नहीं उठा सकता.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख