Begin typing your search...

18 साल के गेंदबाज Tom Norton कौन? डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर तोड़ दिया 120 साल पुराना रिकॉर्ड

18 वर्षीय युवा गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने ग्लेमॉर्गन की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मुकाबले में हैट्रिक लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. जिससे 120 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है.

Tom Norton Hattrick
X

Tom Norton Hat-trick

( Image Source:  X/ @JNSports1 )

कहते हैं क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज और फील्डर तक अपने कमाल के कारनामों से अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लेता है. ऐसे ही क्रिकेट की दुनिया में हर गेंदबाज का सपना होता है कि वह अपने करियर में हैट्रिक ले, लेकिन अगर यह उपलब्धि डेब्यू मैच में ही मिल जाए तो वह पल हमेशा के लिए ऐतिहासिक बन जाता है. कुछ ऐसा ही कारनामा 18 वर्षीय युवा गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने कर दिखाया है. ग्लेमॉर्गन की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मुकाबले में हैट्रिक लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया.

काउंटी चैंपियनशिप में खेली गई इस शानदार गेंदबाजी ने न केवल टॉम नॉर्टन को सुर्खियों में ला दिया, बल्कि 120 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया. साल 1906 के बाद पहली बार किसी खिलाड़ी ने काउंटी चैंपियनशिप में अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने का कमाल किया है.

किन-किन बल्लेबाजों को बनाया शिकार?

ग्लेमॉर्गन और समरसेट के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में टॉम नॉर्टन ने दूसरी पारी में अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक समरसेट ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 32 रन बनाए थे. इनमें से 4 विकेट अकेले टॉम नॉर्टन ने झटके, जिसमें उनकी शानदार हैट्रिक भी शामिल रही.

टॉम नॉर्टन ने जिन बल्लेबाजों को लगातार आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की, उनमें जेम्स रियू, टॉम लैमोनबी और आर्ची वॉन शामिल रहे. इन तीन विकेटों के अलावा नॉर्टन ने विल स्मिड को भी आउट किया और अपनी दूसरी पारी का चौथा विकेट हासिल किया.

कौन हैं टॉम नॉर्टन?

टॉम नॉर्टन का जन्म 8 अगस्त 2007 को इंग्लैंड के एबर्गवेनी में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई “किंग हेनरी स्कूल” से पूरी की। खेलों से जुड़े परिवार में पले-बढ़े टॉम ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट में गहरी रुचि दिखाई. महज 11 साल की उम्र में उन्होंने ग्लेमॉर्गन क्लब जॉइन किया और जल्द ही अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर क्लब की एकेडमी में जगह बना ली. जुलाई 2024 में उन्होंने विल्टशायर के खिलाफ ग्लेमॉर्गन के लिए पहला सीनियर फ्रेंडली मैच खेला. उस समय उनकी उम्र केवल 16 साल 348 दिन थी.

इसके बाद अगस्त 2025 में उन्होंने लीसेस्टरशायर के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया, जहां उन्होंने 41 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे. अब फर्स्ट क्लास डेब्यू में हैट्रिक लेकर टॉम नॉर्टन ने साबित कर दिया है कि वह भविष्य के बड़े सितारे बन सकते हैं.

अगला लेख