Begin typing your search...

CM विजय के शपथ ग्रहण में छाईं Trisha Krishnan, नीली सिल्क साड़ी और रॉयल लुक ने लूटी लाइमलाइट

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपने खूबसूरत पारंपरिक अवतार में नजर आईं. वहीं टीवीके की ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीति में 60 साल पुराना समीकरण बदल दिया.

CM विजय के शपथ ग्रहण में छाईं Trisha Krishnan, नीली सिल्क साड़ी और रॉयल लुक ने लूटी लाइमलाइट
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 10 May 2026 10:31 AM IST

रविवार के दिन चेन्नई में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ. सुपरस्टार और राजनेता विजय (Vijay) ने तमिलनाडु राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. इस शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने. तृषा इस खास मौके के लिए बहुत खूबसूरत और पारंपरिक लुक में आई थी. उन्होंने नीले रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ बेज रंग का सुंदर कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था.

उन्होंने अपने इस लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी यानी बोल्ड गहनों से और भी आकर्षक बना लिया था. उनकी इस साड़ी वाली स्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया. इवेंट स्थल पर जाने से पहले तृषा अपने चेन्नई स्थित घर के बाहर मीडिया से मिलीं. जब उनसे तमिलनाडु के इस खास दिन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत छोटा लेकिन खुशी भरा जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'धन्यवाद, मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं.' इस समारोह में सिर्फ तृषा ही नहीं, बल्कि अन्य प्रसिद्ध चेहरे भी पहुंचे. इनमें तमिल एक्ट्रेस संगीता और सिंगर कृष भी शामिल थे. दोनों स्टेडियम में पहुंचते हुए नजर आए.

तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी जीत

विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इस जीत के साथ उन्होंने दो पुराने और बड़े द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके को हराया. ये दोनों दल पिछले 60 साल यानी 1960 के दशक से राज्य की सत्ता पर काबिज थे. इस लिहाज से टीवीके की ये जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है.

चुनाव में तृषा का विजय को समर्थन

चुनाव के दौरान तृषा कृष्णन ने विजय का खुलकर समर्थन किया. 4 मई को जब चुनाव नतीजे आने वाले थे, तृषा अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर गईं. सुबह-सुबह मंदिर जाकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया. उस दिन शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही थी. तृषा ने तिरुपति जाते समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था, बाद में उनके मंदिर में प्रार्थना करते हुए वीडियो भी ऑनलाइन आ गए. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोगों ने उनकी प्रार्थना के समय और चुनाव नतीजों को जोड़कर सवाल भी उठाए. उसी दिन बाद में तृषा विजय के चेन्नई स्थित घर भी गईं. सफेद कार से उतरते समय उन्होंने बाहर खड़े फोटोग्राफरों को हल्की मुस्कान के साथ अभिवादन किया. मतदान वाले दिन यानी 23 अप्रैल को तृषा ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उस पोस्ट में उन्होंने बैकग्राउंड में अपनी पुरानी फिल्म 'घिल्ली' का साउंडट्रैक इस्तेमाल किया. 'घिल्ली' विजय और तृषा की बहुत सफल फिल्म रही है, इसलिए कई फैंस ने इस पोस्ट को विजय के प्रति उनका अप्रत्यक्ष समर्थन माना.

तृषा और विजय का रिश्ता

तृषा कृष्णन और विजय तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक माने जाते हैं. दोनों ने अब तक पांच फिल्मों में साथ काम किया है. इन फिल्मों के नाम हैं — घिल्ली (2004), तिरुपाची (2005), आथी (2006), कुरुवी (2008) और लियो (2023)।इस तरह तृषा का विजय और उनकी पार्टी के साथ गहरा जुड़ाव चुनाव के दौरान साफ दिखा. शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी ने भी इस रिश्ते को और मजबूत मैसेज दिया.

अगला लेख