Begin typing your search...

Shame is a small word! Kavya Maran की टीम ने पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदा तो फूटा फैंस का गुस्सा, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद

The Hundred 2026 के ऑक्शन में Sunrisers Leads ने पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा है. अबरार वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाया था.

Abrar Ahmed/Kavya Maran photo
X

अबरार अहमद और काव्या मारन

( Image Source:  Abrar Ahmed/Kavya Maran )

इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट लीग The Hundred के 2026 ऑक्शन में एक ऐसा फैसला हुआ है, जिस पर भारतीय फैंस की नाराज़गी देखने को मिल रही है. दरअसल, SunRisers Leeds ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज Abrar Ahmed को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. यह टीम आईपीएल फ्रेंचाइजी Sunrisers Hyderabad से जुड़ी मानी जाती है और इसकी मालिकाना हिस्सेदारी भारतीय बिजनेस ग्रुप के पास है, जिसकी सीईओ Kavya Maran हैं.

ऑक्शन में अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा गया. सबसे पहले उन पर बोली Trent Rockets ने 100,000 पाउंड से शुरू की थी, लेकिन बाद में सनराइजर्स लीड्स ने बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया.

क्यों हो रहा है विवाद?

अबरार अहमद को लेकर विवाद इसलिए खड़ा हुआ है, क्योंकि मई में उन्होंने भारतीय सेना के एक सैन्य ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने Operation Sindoor के संदर्भ में एक पोस्ट किया था, जिसमें भारतीय वायुसेना के अधिकारी Abhinandan Varthaman की 2019 वाली घटना का जिक्र किया गया था. उस समय उनकी पोस्ट को लेकर भारतीय सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी.

भारतीय फैंस का पारा हुआ हाई

जैसे ही अबरार अहमद के सनराइजर्स लीड्स में शामिल होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर कई भारतीय फैंस ने नाराज़गी जताई. उनका कहना है कि जिस खिलाड़ी ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाया, उसे भारतीय फ्रेंचाइजी से जुड़ी टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए थी.

पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद

इससे पहले Kolkata Knight Riders ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बांग्लादेशी गेंदबाज Mustafizur Rahman को खरीदा था. उस समय बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की खबरों के कारण भारत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद BCCI के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया था, जबकि उन्हें करीब 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. अब अबरार अहमद के मामले में भी सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और कई लोग इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख