Begin typing your search...

IPL 2026 Auction से पहले सभी 10 फ्रैंचाइजियों ने जारी की अपनी Retention List , जानें किन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन

IPL 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रैंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े नामों के ट्रांसफर और रिलीज चौंकाने वाले रहे. संजू सैमसन का 18 करोड़ में CSK जॉइन करना और रविंद्र जडेजा का 14 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ना सबसे बड़ी हलचल रही. वहीं, KKR ने आंद्रे रसेल को रिलीज कर सबको हैरान कर दिया. सभी टीमों ने अपनी रणनीति के हिसाब से अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण रखते हुए ऑक्शन से पहले अपनी कोर टीम मजबूत कर ली है.

IPL 2026 Auction से पहले सभी 10 फ्रैंचाइजियों ने जारी की अपनी Retention List , जानें किन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
X
( Image Source:  IPL )

IPL 2026 retention list, IPL auction 2026 : आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी फ्रैंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. कई खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा गया है, जबकि कुछ को रिलीज कर दिया गया है. संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स ज्वाइन कर लिया है, जबकि रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं. इस बीच, कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल को रिलीज कर सबको चौंका दिया.

जडेजा को राजस्थान ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. वहीं, सैमसन 18 करोड़ में CSK में शामिल हुए हैं. नीतीश राणा 4.2 करोड़ में अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि मोहम्मद शमी अब 10 करोड़ में लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़ गए हैं. आइए, आपको सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट के बारे में बताते हैं... जानते हैं कि टीमों ने किन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है...

1- चेन्नई सुपरकिंग्स

  1. एमएस धोनी
  2. संजू सैमसन
  3. अंशुल कंबोज
  4. गुरजपनीत सिंह
  5. रामकृष्ण घोष
  6. डेवाल्ड ब्रेविस
  7. जेमी ओवरटन
  8. शिवम दुबे
  9. मुकेश चौधरी
  10. रुतुराज गायकवाड़
  11. श्रेयस गोपाल
  12. सैयद खलील अहमद
  13. आयुष म्हात्रे
  14. नूर अहमद
  15. नाथन एलिस
  16. उर्विल पटेल

2- दिल्ली कैपिटल्स

  1. अभिषेक पोरेल
  2. अजय मंडल
  3. आशुतोष शर्मा
  4. अक्षर पटेल
  5. दुष्मांथा चमीरा
  6. करुण नायर
  7. केएल राहुल
  8. कुलदीप यादव
  9. माधव तिवारी
  10. मिचेल स्टार्क
  11. मुकेश कुमार
  12. नितीश राणा
  13. समीर रिजवी
  14. टी नटराजन
  15. त्रिपुरन विजय
  16. ट्रिस्टन स्टब्स
  17. विपराज निगम

3- गुजरात टाइटंस

  1. शुभमन गिल
  2. जोस बटलर
  3. अनुज रावत
  4. ग्लेन फिलिप्स
  5. गुरनूर सिंह बरार
  6. ईशांत शर्मा
  7. जयंत यादव
  8. कैगिसो रबाडा
  9. कुमार कुशाग्र
  10. मानव सुथार
  11. मोहम्मद सिराज
  12. मोहम्मद अरशद खान
  13. निशांत सिंधु
  14. प्रसिद्ध कृष्णा
  15. आर साई किशोर
  16. राहुल तेवतिया
  17. राशिद खान
  18. साई सुदर्शन
  19. शाहरुख खान
  20. वाशिंगटन सुंदर

4- कोलकाता नाइट राइडर्स

  1. अजिंक्य रहाणे
  2. अंगकृष रघुवंशी
  3. अनुकूल रॉय
  4. हर्षित राणा
  5. रोवमैन पॉवेल
  6. सुनील नारायण
  7. उमरान मलिक
  8. वैभव अरोरा
  9. वरुण चक्रवर्ती
  10. मनीष पांडेय
  11. रमनदीप सिंह
  12. रिंकू सिंह

5- लखनऊ सुपर जाएंट्स

  1. ऋषभ पंत
  2. अब्दुल समद
  3. एडेन मार्करम
  4. आकाश सिंह
  5. अर्जुन तेंदुलकर
  6. अर्शिन कुलकर्णी
  7. आवेश खान
  8. आयुष बडोनी
  9. दिग्वेश सिंह राठी
  10. हिम्मत सिंह
  11. मनिमारन सिद्धार्थ
  12. मैथ्यू ब्रीट्जके
  13. मयंकादव
  14. मोहम्मद शमी
  15. मिचेल मार्श
  16. मोहसिन खान
  17. निकोलस पूरन
  18. प्रिंस यादव
  19. शाहबाज अहमद

6- मुंबई इंडियंस

  1. रोहित शर्मा
  2. सूर्यकुमार यादव
  3. विल जैक्स
  4. अल्लाह गजनफर
  5. अश्वनी कुमार
  6. कॉर्बिन बॉश
  7. दीपक चाहर
  8. हार्दिक पांड्या
  9. रयान रिकेलटन
  10. रॉबिन मिंज
  11. शार्दुल ठाकुर
  12. शेरफेन रदरफोर्ड
  13. तिलक वर्मा
  14. ट्रेंट बोल्ट
  15. अंगद बावा
  16. रघु शर्मा
  17. नमन धीर
  18. मिचेल सैंटनर
  19. जसप्रीत बुमराह
  20. मयंक मार्कण्डेय

7- पंजाब किंग्स

  1. अर्शदीप सिंह
  2. अजमतुल्लाह ओमरजई
  3. हरनूर पन्नू
  4. हरप्रीत बरार
  5. लॉकी फर्ग्युसन
  6. मार्को यान्सन
  7. मार्कस स्टॉइनिस
  8. मिच ओवेन
  9. मुशीर खान
  10. नेहल वढेरा
  11. प्रभसिमरन सिंह
  12. प्रियांश आर्य
  13. पी. अविनाश
  14. शशांक सिंह
  15. श्रेयस अय्यर
  16. सूर्यांश शेडगे
  17. विष्णु विनोद
  18. विशख विजयकुमार
  19. जेवियर बार्टलेट
  20. यश ठाकुर
  21. युजवेंद्र चहल

8- राजस्थान रॉयल्स

  1. ध्रुव जुरेल
  2. डोनोवन फरेरा
  3. जोफ्रा आर्चर
  4. क्वेन मफाका
  5. लुआन डी प्रिटोरियस
  6. नांद्रे बर्गर
  7. रविंद्र जडेजा
  8. रियान पराग
  9. सैम करन
  10. संदीप शर्मा
  11. शिमरन हेटमायर
  12. शुभम दुबे
  13. तुषार देशपांडे
  14. वैभव सूर्यवंशी
  15. यशस्वी जायसवाल
  16. युधवीर चरक

9- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  1. विराट कोहली
  2. टिम डेविड
  3. यश दयाल
  4. नुवान थुसारा
  5. फिल साल्ट
  6. रजत पाटीदार
  7. रसिख डार
  8. रोमरियो शेफर्ड
  9. सुयश शर्मा
  10. स्वप्निल सिंह
  11. अभिनंदन सिंह
  12. भुवनेश्वर कुमार
  13. देवदत्त पडिक्कल
  14. जैकब बैथेल
  15. जितेश शर्मा
  16. जोश हेजलवुड
  17. क्रुणाल पांड्या

10- सनराइजर्स हैदराबाद

  1. अभिषेक शर्मा
  2. अनिकेत वर्मा
  3. ब्रायडन कार्स
  4. ईशान मलिंगा
  5. हर्ष दुबे
  6. हर्षल पटेल
  7. हेनरिक क्लासेन
  8. ईशान किशन
  9. जयदेव उनादकट
  10. कामिंडु मेंडिस
  11. नीतीश कुमार रेड्डी
  12. पैट कमिंस
  13. एस. रविचंद्रन
  14. ट्रेविस हेड
  15. जीशान अंसारी
क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख