Begin typing your search...

Mojtaba Khamenei ने ट्रंप को दी धमकी, तेल 100 डॉलर के पार; इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह का मिसाइल कमांडर ढेर-10 बड़ी बातें

Middle East में Iran vs US Israel War के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. Strait of Hormuz पर संकट के कारण वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. कई देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है.

top updates of iran vs us israel war
X
Iran vs US-Israel जंग के पांचवें दिन की बड़ी खबरें

Middle East में Iran, United States और Israel के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. जंग के 13वें दिन हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आए, जहां ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका को अपनी 'गंभीर गलती' का पछतावा कराया जाएगा.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख Ali Larijani ने कहा कि तेहरान पीछे हटने वाला नहीं है. उनका कहना था कि अगर अमेरिका ने ईरान के बिजली ढांचे पर हमला किया तो पूरा क्षेत्र आधे घंटे के भीतर अंधेरे में डूब सकता है और अमेरिकी सैनिकों के लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे.

Iran vs Israel US War: अब तक के टॉप 10 अपडेट्स

  1. ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने साफ कहा है कि Strait of Hormuz को बंद करना एक रणनीतिक दबाव का हथियार हो सकता है. यह दुनिया का सबसे अहम समुद्री मार्ग है, जहां से पहले रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल तेल गुजरता था.
  2. हालांकि ईरान के उप विदेश मंत्री Majid Takht-Ravanchi ने यह दावा खारिज किया कि ईरान वहां समुद्री माइन बिछा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ देशों के जहाजों को ईरान ने सुरक्षित रास्ता भी दिया है, लेकिन जो देश हमले में शामिल हैं, उन्हें यह सुविधा नहीं दी जाएगी.
  3. तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए International Maritime Organization ने आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है. यह बैठक 18–19 मार्च को लंदन में होगी, जिसमें वैश्विक शिपिंग पर बढ़ते खतरे पर चर्चा होगी.
  4. उधर International Energy Agency ने कहा है कि यह संकट वैश्विक तेल बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा बन चुका है. तेल उत्पादन में भारी गिरावट आई है और कई खाड़ी देशों ने मिलकर करीब 1 करोड़ बैरल प्रतिदिन उत्पादन घटा दिया है. कच्चे तेल का उत्पादन करीब 8 मिलियन बैरल प्रतिदिन घट गया है, जिसके चलते तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं.
  5. इराक के पास दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. करीब 51 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक अमेरिकी स्वामित्व वाले जहाज पर हमले की जिम्मेदारी ली है.
  6. ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई. पश्चिमी हिस्से में धुएं के गुबार उठते देखे गए, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि निशाना क्या था. यह घटनाएं जंग के 13वें दिन सामने आईं.
  7. इजरायली सेना Israel Defense Forces ने दावा किया कि उसने बेरूत में हिजबुल्लाह के मिसाइल ऑपरेशन कमांडर Abu Dharr Mohammadi को मार गिराया है. बताया गया कि वह ईरान और हिजबुल्लाह के बीच सैन्य समन्वय का अहम चेहरा था. इस कार्रवाई से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है.
  8. इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में इटली के सैन्य बेस पर ड्रोन या मिसाइल से हमला हुआ. इस हमले में बेस की इमारतों और उपकरणों को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई सैनिक घायल नहीं हुआ. हमले के समय सभी सैनिक बंकर में थे.
  9. कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई ड्रोन हमले की खबर सामने आई है. इस हमले में केवल संपत्ति को नुकसान हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
  10. कतर में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. करीब 700 भारतीयों को दो फ्लाइट्स के जरिए भारत भेजा गया है और आगे भी उड़ानें जारी रहेंगी. जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब के रास्ते बाहर निकलने का विकल्प भी दिया गया है.
World Newsईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख