Begin typing your search...

T20 WC 2026: मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर क्यों खेले अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी इसकी वजह

नीदरलैंड्स के साथ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे. अब फैंस जानना को उत्सुक हैं कि आखिर अभिषेक बल्लेबाजी के दौरान सिराज की जर्सी पहनकर मैदान पर क्यों उतरें थे?

Abhishek Sharma wear Mohammed Siraj jersey
X

Abhishek Sharma

( Image Source:  X/ @TATUPREM5555 )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 19 Feb 2026 9:46 AM

T20 World Cup 2026, IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत का चौका लगाया. इस मैच में एकबार फिर से टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए. अभिषेक की खराब फॉर्म अब टीम इंडिया की टेंशन के बढ़ा रही है.

वहीं अभिषेक शर्मा इस मैच में मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे. अब फैंस जानना को उत्सुक हैं कि आखिर अभिषेक बल्लेबाजी के दौरान सिराज की जर्सी पहनकर मैदान पर क्यों उतरें थे?

अभिषेक ने क्यों पहनी सिराज की जर्सी?

रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक शर्मा अपनी किट होटल में भूल गए थे. कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर को भी ऐसा कहते हुए सुना गया था. जिसके चलते अभिषेक थोड़ी देरी से मैदान पर आए थे. इससे पहले उनको अर्शदीप सिंह की जर्सी भी पहने हुए देखा गया था, लेकिन बाद में वे सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. वहीं फैंस भी उनकी इस तस्वीर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

सोशल पर क्या बोले यूजर्स?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट करके लिखा कि 'Abhishek Sharma आज Mohammad Siraj की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे लेकिन परिणाम जैसा का तैसा रहा. पिछले 7 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट हो चुकें हैं. अगर कोई और खिलाड़ी होता तो टीम से बाहर कर दिया जाता सूर्यकुमार यादव को ज्यादा मौके नहीं देने चाहिए.'

दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि अपना पहला T20 World Cup खेल रहे अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए. पिछली 7 पारियों में 5वीं बार जीरो और पहले ओवर में आउट होने का सिलसिला जारी है. नामीबिया के खिलाफ आराम मिला था, आज जर्सी भी बदली लेकिन किस्मत नहीं बदली. अब टीम को ठोस शुरुआत की जरूरत है.

टीम इंडिया ने जीता मैच

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना पाई थी और भारत ने मुकाबले को 17 रन से जीत लिया था.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख