Begin typing your search...

पीएम मोदी के स्वागत में आखिर क्यों हुआ 'हाका' डांस? न्यूजीलैंड में दिखी अनोखी माओरी परंपरा का जानिए पूरा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान उनका पारंपरिक माओरी 'पोव्हिरी' समारोह और हाका डांस के साथ स्वागत किया गया. आखिर हाका डांस क्या होता है.

पीएम मोदी के स्वागत में आखिर क्यों हुआ हाका डांस? न्यूजीलैंड में दिखी अनोखी माओरी परंपरा का जानिए पूरा इतिहास
X
( Image Source:  @narendramodi )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत किया गया यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है इस दौरान उनका पारंपरिक माओरी 'पोव्हिरी' (Pōwhiri) समारोह के साथ स्वागत किया गया, जो न्यूजीलैंड की स्वदेशी माओरी संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इस दौरान पारंपरिक हाका डांस देखने को मिला. इसके बाद से लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस ये किस तरह का डांस है और इसी डांस से पीएम मोदी का स्वागत क्यों किया गया.

यह यात्रा कई मायनों में खास है, क्योंकि करीब 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा है माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों को नई मजबूती मिलेगी

किस खास डांस से हुआ पीएम मोदी का स्वागत?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया गया उनका सम्मान पारंपरिक माओरी 'पोव्हिरी' समारोह के जरिए किया गया, जो न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम स्थानीय समयानुसार ऑकलैंड पहुंचे थे एयरपोर्ट पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद उनका स्वागत किया इसे इस यात्रा के महत्व का प्रतीक माना जा रहा है

क्या होता है हाका डांस?

हाका (Haka) न्यूजीलैंड के स्वदेशी माओरी समुदाय का एक पारंपरिक सामूहिक डांस है इसमें लोग समूह में जोशपूर्ण अंदाज में शरीर की तेज गतिविधियां करते हैं, पैरों से तालबद्ध तरीके से जमीन पर मारते हैं और जोरदार आवाज में गीत या मंत्र जैसे शब्द बोलते हैं यह केवल जंग का डांसल नहीं है, बल्कि माओरी संस्कृति की एक महत्वपूर्ण पारंपरिक कला है.

माओरी परंपरा के अनुसार हाका की जन्म एक प्राचीन कथा से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य देव 'तामा-नुई-ते-रा' और उनकी पत्नी 'हिने-राउमाती' के पुत्र 'तानेरोरे' से हाका की शुरुआत हुई गर्मियों के दिनों में धरती से उठती गर्म हवा की लहरों को माओरी संस्कृति में 'ते हाका आ तानेरोरे' का प्रतीक माना जाता है

हाका किन-किन मौकों पर किया जाता है?

  • विशिष्ट मेहमानों के स्वागत के लिए (Haka Pōwhiri)
  • किसी व्यक्ति को विदाई देने या शोक व्यक्त करने के लिए
  • सलाह या संदेश देने के लिए
  • सम्मान और आत्मसम्मान को पुनर्स्थापित करने के लिए
  • विरोधियों को चुनौती देने या डराने के लिए (युद्ध नृत्य Peruperu)
  • सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने के लिए

पीएम मोदी का न्यूजीलैंड में कैसे हुआ स्वागत?

ऑकलैंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की इस दौरान उनका रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया गया. कार्यक्रम में पंजाब और तमिलनाडु की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं इसके अलावा कर्नाटक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का संगम भी प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में 'वंदे मातरम्' की प्रस्तुति भी हुई

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम की झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि ऑकलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई उन्होंने कहा कि इन प्रस्तुतियों में पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साथ 'वंदे मातरम्' की भावपूर्ण प्रस्तुति देखने को मिली.

उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वे पीढ़ी दर पीढ़ी और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच लोगों के आपसी संबंधों को भी मजबूत कर रहे हैं

क्या है न्यूजीलैंड में पीएम मोदी का प्लान?

ऑकलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई उच्चस्तरीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे इन बैठकों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है

अगला लेख