'दिल में काबा, आंखों में मदीना...', क्या बंगाल में सायोनी घोष का गाना 'दीदी' के साथ कर गया खेला? BJP ने खूब भुनाया
बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष अचानक चर्चा का विषय बन गई थीं. एक रैली में उन्होंने गाया कि "मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना." इसको भाजपा ने खूब भुनाया.
Sayoni Ghosh
West Bengal Election 2026 Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं. मतगणना के हर दौर के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लगातार बढ़त ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। शुरुआती आंकड़ों से लेकर आगे बढ़ते रुझानों तक, पार्टी का प्रदर्शन एक बड़े राजनीतिक उभार के रूप में देखा जा रहा है.
इन नतीजों के बीच चुनाव प्रचार के दौरान उठे कुछ विवाद भी फिर से चर्चा में आ गए हैं. खासतौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सायोनी घोष का गाना पहले और अब खूब चर्चा का विषय बन रहा है. सवाल ये है कि क्या सायोनी घोष के 'काबा और मदीना' वाले गाने से बंगाल में 'दीदी' के साथ खेला हो गया, क्या उनके इस बयान से बंगाल के हिंदुओं का वोट एक तरफा भाजपा पर चला गया?
क्या था सायोनी घोष का गाना?
चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष अचानक चर्चा का विषय बन गई थीं. एक रैली में उन्होंने गाया कि "मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना." इस गाने को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे मुस्लिम तुष्टिकरण से जोड़ते हुए चुनावी मुद्दा बना दिया.
सायोनी घोष ने क्या-क्या पैंतरे अपनाए?
चुनाव प्रचार के दौरान सयोनी घोष खूब चर्चाओं में रही, वे लगातार भाजपा को टक्कर देने में लगी रही. उनके सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हुए थे. जिसमें कई बार उनको कभी चंडी पाठ, कभी कलमा और कभी हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए देखा गया. वहीं एक रैली के दौरान उन्होंने कहां था कि "बहती गंगा भी पानी है, आबे जम-जम भी पानी है, पंडित पिए मुल्ला पिए, पानी का मजहब क्या होगा?"
योगी आदित्यनाथ ने क्या किया था पलटवार?
सायोनी घोष के इस बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि "हम काबा नहीं बनने देंगे." उनका यह बयान तेजी से वायरल हुआ और चुनावी बहस का केंद्र बन गया।
क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?
रुझानों में भाजपा की जबरदस्त बढ़त को देखते हुए बंगाल में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा "राज्य में हिंदुओं ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया है. भाबनीपुर में पहला चरण मुस्लिम बहुल क्षेत्र का था, जिसमें मैं लगभग 2000 वोटों से पीछे था. दूसरे चरण के बाद, जो हिंदू बहुल क्षेत्र था, मैं 2200 वोटों से आगे चल रहा हूं. मैं हर हिंदू और सनातनी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पक्ष में वोट दिया है."




