Begin typing your search...

क्या धीमी हो रही है वोटों की गिनती, चुनाव आयोग की साइट पर अब तक असम से लेकर बंगाल तक की कितनी सीटों पर आया रिजल्ट?

इलेक्शन रिजल्ट 2026 के तहत पांच राज्यों-असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के नतीजों की गिनती अभी तक जारी है. सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू हुई थी, जो अभी तर जारी है. अभी आधे भी नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए गए हैं.

क्या धीमी हो रही है वोटों की गिनती, चुनाव आयोग की साइट पर अब तक असम से लेकर बंगाल तक की कितनी सीटों पर आया रिजल्ट?
X

Election Result 2026: आज पांच राज्यों में चुनाव के नतीजों का ऐलान होना है, जिनमें असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल शामिल हैं. सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, लेकिन शाम 5 बजे तक इलेक्शन कमीशन ने आधे नतीजों का भी ऐलान नहीं किया है.

रुझानों के अनुसार असम में बीजेपी, केरल में इंडियन नेशनल कांग्रेस, पुडुचेरी में बीजेपी+, तमिलनाडु में टीवीके और वेस्ट बंगाल में बीजेपी को सत्ता मिलती दिख रही है. हालांकि अभी पूरी तरह से फाइनल रिजल्ट का ऐलान नहीं हुआ है.

कितनी सीटों पर आया रिजल्ट?

अगर बात करें असम राज्य की, तो खबर लिखे जाने तक इलेक्शन कमीशन ने 126 में से 23 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया है. इनमें 20 बीजेपी ने, कांग्रेस ने 0, बीओपीएफ ने 1, एजीपी ने 1 और एआईयूडीएफ ने 1 सीट हासिल की है.

केरल के क्या हैं नतीजे?

केरल की बात करें तो इलेक्शन कमीशन ने 140 में से 82 सीटों का ऐलान किया है. इनमें कांग्रेस ने 45 सीट, सीपीआई(एम) ने 21, आईयूएमएल ने 9, सीपीआई ने 6 और केईसी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है.

पुडुचेरी पर क्या कहते हैं आधिकारिक आंकड़े?

पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिनमें से 16 सीटों पर इलेक्शन कमीशन ने नतीजों का ऐलान किया है. 9 सीटें एआईएनआरसी ने जीती हैं, डीएमके ने 1, बीजेपी ने 2, टीवीके ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है.

तमिलनाडु के क्या हैं हालात?

तमिलनाडु में कुल 234 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिनमें से 16 सीटों पर नतीजों का ऐलान हुआ है. इनमें टीवीके ने 9, डीएमके ने 6 और कांग्रेस ने 1 सीट हासिल की है.

वेस्ट बंगाल के आंकड़े क्या कहते हैं?

वेस्ट बंगाल में 293 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिनमें से इलेक्शन कमीशन ने 13 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं. इनमें 11 सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं और 2 सीटें टीएमसी के खाते में हैं.

अगला लेख