Begin typing your search...

अब ज्यादा दूर से मिलेगा सामान, स्पीकर भी तेज बजेगा; Apple के नए Airtag में मिले दमदार फीचर्स; जानें कीमत

Apple ने नया अपग्रेडेड AirTag लॉन्च किया है. इसमें 50% ज्यादा रेंज, 50% तेज स्पीकर और दूसरी पीढ़ी की Ultra Wideband चिप मिलेगी. कीमत 3,790 रुपये से शुरू होगी.

apple new airtag range speaker price
X

चाबी, बैग या वॉलेट खो गया है? Apple के नए AirTag में मिलेंगे दमदार फाइंडिंग फीचर्स

( Image Source:  Sora_ AI )

Apple ने अपने लोकप्रिय ट्रैकिंग डिवाइस AirTag का नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. नए AirTag में अब पहले से ज्यादा लंबी फाइंडिंग रेंज, 50% ज्यादा तेज स्पीकर और बेहतर Precision Finding फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपने खोए हुए सामान को और आसानी से ढूंढ सकेंगे. Apple के मुताबिक, यह नया AirTag उन यूजर्स के लिए खास है जो अक्सर चाबियां, बैग, साइकिल, वॉलेट या लगेज जैसी चीजें खो देते हैं।

नया AirTag अब Apple की दूसरी पीढ़ी की Ultra Wideband (UWB) चिप पर काम करता है. यही चिप iPhone 17 सीरीज, iPhone Air, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch Series 11 में भी दी गई है. इस नई चिप की मदद से ट्रैकिंग की रेंज 50% तक बढ़ गई है. लोकेशन ज्यादा सटीक और तेज मिलती है. इसके साथ ही Bluetooth चिप के अपग्रेड से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है.

अब 50% ज्यादा तेज आवाज करेगा AirTag

Apple ने AirTag के इंटरनल डिजाइन को भी अपडेट किया है. कंपनी के अनुसार, नया AirTag पिछले मॉडल से 50% ज्यादा तेज आवाज करता है. अब यूजर्स अपने AirTag को पहले के मुकाबले दोगुनी दूरी से सुन सकते हैं. इसमें नया और अलग पहचान वाला चाइम साउंड जोड़ा गया है. इससे सोफे के कुशन में फंसी चाबी हो या बैग के अंदर रखा वॉलेट, AirTag की आवाज अब ज्यादा आसानी से सुनाई देगी.

Apple Watch पर भी मिलेगा Precision Finding

Apple ने AirTag के साथ एक नया फीचर भी जोड़ा है. अब यूजर्स Apple Watch से भी Precision Finding का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर Apple Watch Series 9 या उससे नए मॉडल और Apple Watch Ultra 2 या उससे नए मॉडल पर उपलब्ध होगा. इससे बिना iPhone निकाले भी AirTag को ट्रैक करना संभव हो जाएगा.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर Apple का फोकस

Apple ने एक बार फिर यह साफ किया है कि AirTag को इस तरह डिजाइन किया गया है कि AirTag में लोकेशन डेटा या हिस्ट्री स्टोर नहीं होती. Find My नेटवर्क के जरिए होने वाला हर कम्युनिकेशन End-to-End Encryption से सुरक्षित रहता है. इसके साथ ही, इसमें अवांछित ट्रैकिंग को रोकने के लिए industry-leading privacy protections दिए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता

भारत में नए AirTag की कीमत इस प्रकार है;

  • एक AirTag: ₹3,790
  • चार AirTag का पैक: ₹12,900

यूजर्स Apple की वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए फ्री पर्सनलाइज्ड एंग्रेविंग का विकल्प भी चुन सकते हैं.

टेक न्यूज़
अगला लेख