The 50 शो से निकलते ही एल्विश यादव पर भड़के मैक्सटर्न, वीडियो जारी कर कहा- मम्मी वाला विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो
The 50 से बाहर होने के बाद मैक्सटर्न ने एक वीडियो जारी कर Elvish Yadav और उनकी ‘आर्मी’ पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2024 में एल्विश ने उन पर उनकी मां को धमकी देने का झूठा आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उन्हें आज तक हेट मिल रहा है.
Maxtern Targets Elvish Yadav After The 50 Elimination: रियलिटी शो The 50 के 19 फरवरी के एपिसोड में शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला. The Lion ने एक या दो नहीं, पूरे 5 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को Exit Order दिया. इसमें सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न, करण पटेल, भव्या, आर्या और चाहत पांडेय शामिल हैं. शो से बाहर निकलते ही मैक्सटर्न ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव और उनकी आर्मी को आड़े हाथों लिया है.
मैक्सटर्न ने कहा, "मैं शो से बाहर हो चुका हूं. बाहर आते ही मैं कमेंट क्या पढ़ता हूं कि एल्विश मेरी फील्डिंग सेट करेगा तो इसकी हवाबाजी खत्म करता हूं. 9 मार्च 2024 को एल्विश यादव ने एक झूठ फैलाया कि मैंने इसकी मम्मी को जलाने वलाने की धमकी दी... और इसके इस झूठ के कारण मुझे आज भी हेट मिलता है. स्पेशली इसके गंवार आर्मी से..."
मैक्सटर्न ने क्यों कही यह बात?
मैक्सटर्न ने कहा, "मैं इतनी पुरानी बात आज इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि यही सेम मम्मी वाली स्ट्रैटजी इसका दोस्त अर्चित कर रहा है. शो से निकलने के बाद कह रहा है कि मैं एल्विश की मम्मी को गाली दी. इससे इसको गुस्सा आ गया. क्या मैं यह गाली तुम्हारी कान में फूंकता हूं कि सिर्फ तुम्हें ही सुनाई दे रहा है. नेशनल टेलीविजन तक में रिकॉर्ड नहीं हुआ. उस समय मुझे 40 से 42 लोग सुन रहे थे."
मैक्सटर्न ने एल्विश यादव से क्या कहा?
मैक्सटर्न ने कहा, "अगर मैंने किसी की मम्मी को गाली दी होती न तो कोई सपोर्ट नहीं करता. एल्विश का पूरा सिस्टम मम्मी से चल रहा है. जब कुछ जवाब न हो तो सीधे तो मम्मी वाला विक्टिम कार्ड खेल लो. तूने कई-कई रियलिटी शोज में मेरा मजाक उड़ाया, बदले में मैंने एक शो में जवाब दिया तो तेरी पूरी आर्मी की सुलग गई. अब न मैं तुम्हारा नाम लूंगा और न तू मेरा नाम लेगा."
मैक्सटर्न ने कहा कि मिस्टर फैजू बहुत अच्छा बंदा है. उसने मेरी बहुत मदद की. रजत भाई, विक्रांत और काका को भी थैंक्स.. पूरे शो में फैजू और काका मेरे सबसे फेवरिट हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रियलिटी शो The 50 के पहले एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्सटर्न ने Elvish Yadav के साथ अपने पुराने विवाद पर खुलकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. मैक्सटर्न ने प्रिंस नरूला से बातचीत में आरोप लगाया कि 2024 में एल्विश ने उन्हें बुली किया और उनके अकाउंट में बिना बताए 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए. उन्होंने कहा कि उस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वे अकेलापन महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने एल्विश की दोस्ती स्वीकार कर ली.
2024 में क्या हुआ था?
2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश कथित तौर पर मैक्सटर्न को पीटते दिखे थे. इस मामले में FIR भी दर्ज हुई थी. बाद में एल्विश ने आरोप लगाया कि मैक्सटर्न ने उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी थी, जबकि मैक्सटर्न ने इन आरोपों से इनकार किया. कुछ समय बाद दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी.
1 लाख रुपये क्यों भेजे?’
मैक्सटर्न ने दावा किया कि एल्विश ने उनके अकाउंट में 1 लाख रुपये भेजे और बाद में पैसे वापस करने को कहा गया. उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि पैसे क्यों भेजे गए थे. मैक्सटर्न के मुताबिक, विवाद से पहले एक म्यूजिक वीडियो शूट हुआ था, जिसमें एल्विश ने उन्हें थप्पड़ मारने वाला सीन जोड़ा. वीडियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर निगेटिव मीम्स आने लगे, जिससे उन्हें लगा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया.
एल्विश ने क्या कहा?
इस बीच Engaged Season 2 में एल्विश यादव ने इस विवाद पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थप्पड़ वाला वीडियो AI का था. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे गंभीरता से लिया और बहस फिर तेज हो गई. रियलिटी शो शुरू होते ही पुराने विवाद का फिर सामने आना दर्शाता है कि यह मामला अभी भी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है.




