Begin typing your search...

The 50 विनर लीक, शिव ठाकरे बने शो के विनर, फैसू- कृष्णा श्रॉफ टॉप 3 में!

एंटरटेनमेंट पोर्टल्स के मुताबिक ‘The 50’ के विनर के तौर पर शिव ठाकरे का नाम सामने आ रहा है. फर्स्ट रनर-अप मिस्टर फैसू और सेकंड रनर-अप कृष्णा श्रॉफ बताए जा रहे हैं.

the 50 winner leak shiv thakare faizu krishna shroff top 3
X
( Image Source:  Instagram: shivthakare9, mr_faisu_07, kishushroff )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 20 Feb 2026 8:14 AM IST

The 50 Winner: इंडियन रियलिटी टीवी शो हमेशा लोगों का ध्यान बहुत तेजी से खींच लेते हैं. इनमें ड्रामा, टास्क, दोस्ती-दुश्मनी और रोमांच सब कुछ होता है, जिसकी वजह से दर्शक आखिर तक शो से चिपके रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही शो आया है, जिसका नाम है 'The 50'. यह शो बहुत जल्दी ही काफी चर्चा में आ गया है. 'The 50' में टेलीविजन, फिटनेस और डिजिटल दुनिया के कई बड़े नाम एक साथ आए हैं. शो में 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया, और हर कोई अपनी पूरी ताकत लगा रहा था जीतने के लिए. मुश्किल-मुश्किल टास्क, गठबंधन बनाना, स्ट्रैटेजी और पर्सनैलिटी क्लैश इन सब चीजों ने दर्शकों को ग्रैंड फिनाले तक बांधे रखा.

अब बात हो रही है शो के विनर की. कई सूत्रों और एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के अनुसार, ऐसा लगता है कि The 50 का ट्रॉफी किसने उठाया, यह पहले से ही पता चल गया है. इंडिया फोरम्स जैसी साइट्स के एक्सक्लूसिव सोर्स ने दावा किया है कि शिव ठाकरे ने ही यह शो जीत लिया है. ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी उठाने वाले शिव ठाकरे ही हैं. शिव ठाकरे पूरे सीजन में अपनी कमाल की परफॉर्मेंस के लिए बहुत फेमस हुए. वे शांत रहकर भी प्रेशर में अच्छा खेलते हैं, स्ट्रॉन्ग गेम सेंस रखते हैं और फाइनल राउंड में उन्होंने मेकर्स से लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स तक सबको इम्प्रेस कर दिया.

शिव ठाकरे को मिली बड़ी कामयाबी

शुरू से ही शिव दर्शकों के फेवरेट बने हुए थे. कुछ लोग उनकी कंसिस्टेंसी की तारीफ करते थे, तो कुछ उनके कॉम्पिटिटिव स्पिरिट की. अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है, तो शिव के करियर में यह एक और बड़ी कामयाबी होगी. जो लोग शिव को नहीं जानते, उन्हें बता दें कि वे पहले से ही कई बड़े रियलिटी शोज में अच्छा कर चुके हैं. शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी 2 के विनर रहे हैं, 'बिग बॉस' 16 में रनर-अप बने, 'रोडीज़ 15' में सेमीफाइनलिस्ट, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में फाइनलिस्ट और झलक दिखला जा में भी सेमीफाइनलिस्ट रहे हैं. इतने सारे शोज में उनका परफॉर्मेंस देखकर लगता है कि वे रियलिटी टीवी के स्टार हैं.

कौन हैं फर्स्ट रनर-अप?

अब बात करते हैं टॉप 3 की. इंडिया फोरम्स के सोर्स ने सिर्फ विनर का नाम ही नहीं बताया, बल्कि पहले और दूसरे रनर-अप का भी जिक्र किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स्ट रनर-अप कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर डिजिटल स्टार मिस्टर फैसू बने हैं. फैसू शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे. शुरू से ही वे फेवरेट थे, कई टास्क जीते, अच्छे कनेक्शन बनाए और उनकी पॉजिटिव एनर्जी व स्पोर्ट्समैनशिप ने दर्शकों का दिल जीता. बहुत से लोगों के लिए फैसू ही असली विनर जैसे लग रहे थे. लेकिन फाइनल में वे दूसरे नंबर पर रहे.

ये है सेकंड रनर-अप

दूसरे रनर-अप के तौर पर कृष्णा श्रॉफ का नाम आया है. कृष्णा फिटनेस की दुनिया से हैं और एंटरप्रेन्योर भी. शो में उन्होंने अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ दिखाई, मुश्किल चैलेंजेस में फोकस्ड रहकर सबको इम्प्रेस किया. उनका पूरा सफर ग्रोथ, मेहनत और मजबूत इरादों से भरा था। दर्शकों ने उनकी काफी तारीफ की और वे फैंस की फेवरेट बन गईं।ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक The 50 के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. ग्रैंड फिनाले का रिजल्ट अभी तक पब्लिकली कन्फर्म नहीं हुआ. लेकिन इंडस्ट्री के कई इनसाइडर्स और रिपोर्ट्स में बार-बार यही नाम आ रहे हैं शिव ठाकरे विनर, फैसू फर्स्ट रनर-अप और कृष्णा सेकंड रनर-अप. कुछ लोग कह रहे हैं कि रिजल्ट पहले से फिक्स था, लेकिन यह सिर्फ अफवाहें हैं. असल में जीत स्ट्रैटेजी, पॉपुलैरिटी और परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन से हुई है.

अगला लेख