Begin typing your search...

Rashmika-Vijay Wedding: सब्यसाची या मनीष मल्होत्रा? किस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी 'नेशनल क्रश', देखें प्री वेडिंग फंक्शन की पूरी लिस्ट

लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और लीक इनविटेशन के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी में सात फेरे लेंगे.

rashmika mandanna vijay deverakonda wedding 26 february 2026 udaipur bridal look
X
( Image Source:  Instagram: rashmika_mandann )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 20 Feb 2026 10:35 AM

Rashmika-Vijay Wedding: लंबे समय से डेटिंग के बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने को तैयार है. दुनिया भर के फैंस को उनकी शादी और प्री-फंक्शन का बेसब्री से इंतजार है. वहीं कुछ यूजर्स और फैंस का सवाल है कि आखिर रश्मिका अपनी शादी में किस डिजाइनर के ऑउटफिट में ब्राइडल लुक में दिखेंगी. क्योंकि यूं तो अब तक रश्मिका को कई फोटोशूट और फिल्मों में दुल्हन बनते देखा जा चुका है. लेकिन लोगों इस बात की बेहद जिज्ञासा है कि आखिर रश्मिका पूरी तरह से साउथ इंडियन ब्राइड बनेंगी या नॉर्थ इंडियन का मिक्सअप तड़का लाएंगी.

हाल ही में टाइम नाउ ने रश्मिका के ब्राइडल लुक पर चर्चा की जिसमें मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का नाम सामने आया. हालांकि यह पूरी तरह से रिपोर्टेड है एक्ट्रेस या उनकी टीम से कोई कन्फर्मेशन नहीं है कि रश्मिका सब्यसाची ब्राइड ही बनेंगी. कुछ फैंस का कहना है कि पिछले कुछ समय से मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल आउटफिट को ज्यादा पसंद किया गया है. मनीष ने अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन और इससे पहले परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लहंगे को डिज़ाइन किया जो सभी ने पसंद किया. लेकिन अब बड़ा सवाल यहीं है कि रश्मिका किस डिज़ाइनर के ऑउटफिट को चुनती है यह तो शादी वाले दिन ही पता चलेगा.

क्या खासियत है सब्यसाची के ऑउटफिट में?

सब्यसाची का लहंगा पहनना लगभग हर दुल्हन का सपना होता है, क्योंकि इनमें कई ऐसी खास बातें होती हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती हैं. सब्यसाची के लहंगे की सबसे बड़ी खासियत उनकी हैंड-एम्ब्रॉयडरी है. इनमें जर्दोजी, रेशम, ज़री, कांथा, तिल्ला, गोटा, सीक्विन्स और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का इस्तेमाल होता है. हर लहंगा बनाने में सैकड़ों-हजारों घंटे लगते हैं। कई बार एक लहंगा बनाने में 1,800 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है, क्योंकि सब कुछ हाथ से किया जाता है.मोटिफ्स (डिजाइन) पुरानी भारतीय कला से इंस्पायर्ड होते हैं- जैसे मुगल मिनिएचर, बनारसी मीना वर्क, या बंगाली हेरिटेज. ये इतने बारीक होते हैं कि दूर से देखने पर भी लगता है जैसे कोई पेंटिंग हो.

मनीषा मल्होत्रा के आउटफिट की खासियत

मनीष मल्होत्रा के लहंगे इंडियन फैशन में बहुत खास माने जाते हैं, खासकर ब्राइडल और पार्टी वियर में. मनीष मल्होत्रा के लहंगे हमेशा बहुत शाइनी और ग्लैमरस लगते हैं। वो सीक्वेंस, बीड्स, ज़री, ज़रदोजी, मिरर वर्क और मेटैलिक थ्रेड्स का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। उनका सिग्नेचर स्टाइल "शाइन" पर फोकस करता है- जैसे एनिग्मैटिक सीक्वेंस जो लाइट में चमकते हैं. ब्राइडल लहंगे में ये शाइन बहुत ड्रामैटिक और आई-कैचिंग होता है, जो कैमरे पर और रियल लाइफ में दोनों जगह कमाल लगता है.

कन्फर्म है शादी की डेट

फैंस के सबसे पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इन दिनों पूरी तरह से छाई हुई हैं. दोनों की जोड़ी को देखकर लाखों फैंस एक्साइटेड हैं, और अब लगभग कन्फर्म हो चुका है कि ये शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली है. हालांकि दोनों ने अभी तक खुद कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन लीक हुई इन्वाइट्स, मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्सेज से काफी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. ये एक बहुत ही प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी होगी, जहां सिर्फ फैमिली मेंबर्स और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

प्री-वेडिंग रस्मों की डेट्स लीक हो गई हैं

न्यूज़18 और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले के प्री-फंक्शन इस तरह से प्लान किए गए हैं:

24 फरवरी 2026: हल्दी की रस्म से शुरुआत होगी

25 फरवरी 2026: संगीत और मेहंदी

26 फरवरी 2026: शादी की रस्म होगी ये उदयपुर के किसी लग्जरी पैलेस में होगी

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि दोनों 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच जाएंगे ताकि तैयारी पूरी हो सके.

रश्मिका-विजय का वेडिंग कार्ड

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का वेडिंग इनविटेशन कार्ड इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है, 'मैं आपको एक खास खुशखबरी बताने और अपने जीवन के इस स्पेशल पल में शामिल होने के लिए बुला रहा हूं. हमारे परिवार के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे-से और प्राइवेट समारोह में शादी करने जा रहे हैं. जैसे ही हम अपनी जिंदगी का ये नया चैप्टर शुरू करते हैं, अपने मिलन का जश्न मनाते हैं और इसके इर्द-गिर्द खूबसूरत यादें बनाते हैं. हमारे लिए उन लोगों के साथ खुशियां बांटना बहुत मायने रखता है जो हमारे सफर में हमेशा साथ रहे हैं. आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस खास मौके को हमारे लिए और भी यादगार बना देंगे.'

bollywood
अगला लेख