Begin typing your search...

Toxic Hindi Teaser: इस बार जंग अलग है! ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, दिखा राया का दमदार एक्शन

1940 से 1970 के गोवा की अंधेरी गैंगस्टर दुनिया पर आधारित ‘टॉक्सिक’ में यश राया के खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं. खून, तस्करी और विश्वासघात के बीच सत्ता का साम्राज्य और उसके पीछे छिपा अंधकार कहानी की जान है.

toxic teaser release yash new movie 2026
X
( Image Source:  youtube: KVN PRODUCTIONS )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 20 Feb 2026 10:09 AM IST

Toxic Hindi Teaser: यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का टीज़र आज 20 फरवरी 2026 को को रिलीज़ हो गया है. ये यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बाद पहली बड़ी एंट्री है, और फैंस सुबह से ही बेसब्र हैं. प्रोडक्शन हाउस (KVN Productions और Monster Mind Creations) ने एक्स पर अनाउंसमेंट की थी, साथ ही एक इंटेंस पोस्टर जारी किया जहां यश राया के रूप में बोतल से सीधे पीते हुए दिख रहे हैं, चेहरा आंशिक ढका हुआ, और बैकग्राउंड में खून-खराबे का माहौल.

फिल्म गोवा में 1940 से 1970 के दौर की क्रूर गैंगस्टर स्टोरी है. कोलोनियल शैडो, बढ़ते क्राइम सिंडिकेट्स, तस्करी, विश्वासघात और डार्क थीम पर बेस्ड. यश का किरदार खूनखराबा और भय से साम्राज्य बनाता है, लेकिन अंत में उसका अपना अंधेरा ही सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है. फिल्म 'टॉक्सिक' का टीज़र कन्नड़, हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल पांच भाषाओं में जारी किया गया है. लगभग दो मिनट के इस टीज़र में एक बंदरगाह शहर के खूनी और हिंसक सीन दिखाए गए हैं. ऐसा लगता है कि यश इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट

टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने निर्देशन किया है. जिसमें रॉकिंग स्टार यश लीड रोल में हैं. ये फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर है, जो गोवा के 1940 से 1970 के दशक में सेट है. जहां क्राइम सिंडिकेट्स, तस्करी, विश्वासघात और खून-खराबे की कहानी चलती है. फिल्म में यश के साथ एक पावरफुल फीमेल कास्ट है- कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत अहम रोल्स में नजर आएंगी. ये सभी एक्ट्रेसेस अपने किरदारों में एक्शन, ड्रामा और इंटेंस परफॉर्मेंस दे रही हैं. फिल्म को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है, और इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब होगा. यश ने भी टीजर को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- 'राया', टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स 19-03-2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.'

IMDB

ये भी पढ़ें :Cocktail 2 में बड़ा ट्विस्ट, लेस्बियन रोल में है Rashmika Mandanna और Kriti Sanon!

फैंस का रिएक्शन

अब टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का पहला टीजर जहां दमदार वहीं विवाद का हिस्सा भी रहा खासतौर से सिमेट्री वाले सीन पर जिसमें यश एक महिला के साथ बेहद बोल्ड सीन दे रहे थे. हालांकि बावजूद इसके टीज़र को खूब पसंद किया गया था. अब 'धुरंधर 2' से टकराने वाली इस फिल्म के दूसरे टीज़र की भी जमकर तारीफ हो रही है. एक फैन ने कहा, 'भाई ब्लॉकबस्टर है फर्स्ट डे फर्स्ट कंफर्म है मेरा। ' दूसरे ने कहा, 'दो दमदार फिल्म जब थिएटर में क्लैश होंगी तो और भी मजा आ आएगा.' एक अन्य ने कहा, 'फिल्म का टीजर और उसकी के बारें में सोचकर लगता ही नहीं है कि इसे किसी महिला डायरेक्टर ने निर्देशित किया है. '

अगला लेख