Cocktail 2 में बड़ा ट्विस्ट, लेस्बियन रोल में है Rashmika Mandanna और Kriti Sanon!
कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हो सकती है. कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई चर्चाएं हैं, लेकिन मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और इंतजार वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है. यह फिल्म 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने लीड रोल में थी. अब इस नई फिल्म में स्टार कास्ट पूरी तरह अलग है- शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. निर्देशक होमी अदजानिया ही इस बार भी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म Maddock Films के बैनर तले बन रही है.
फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन ऑनलाइन कुछ रिपोर्ट्स और लीक जानकारी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. खास तौर पर OCD Times जैसी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कृति सैनन और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एक लेस्बियन कपल का किरदार निभा सकती हैं. शाहिद कपूर को इस कहानी में तीसरा किरदार बताया जा रहा है, जो एक दिलचस्प लव ट्रायंगल का हिस्सा बन सकता है.
कन्फर्म या रिपोर्ट्स?
कहा जा रहा है कि यह फिल्म आज के मॉडर्न रिश्तों, प्यार और दोस्ती पर एक नया और अलग नजरिया पेश करेगी. लेकिन ध्यान रखें कि ये सिर्फ अफवाहें और रिपोर्ट्स हैं. फिल्म के मेकर्स ने अभी तक प्लॉट या किरदारों के बारे में कोई कन्फर्म जानकारी नहीं दी है, तो इन बातों को पूरी तरह सच मानना जल्दबाजी होगी.
शूटिंग पूरी होने की खुशखबरी
31 जनवरी 2026 को निर्देशक होमी अदजानिया ने खुशी-खुशी बताया कि 'कॉकटेल 2' की पूरी शूटिंग खत्म हो गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर की, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सैनन और खुद होमी एक साथ केक काटते हुए दिख रहे हैं. सब बहुत खुश नजर आ रहे थे. कैप्शन में उन्होंने लिखा, '#फिल्मरैप लव यू फूल्स खूब मजा आया!.' पोस्ट में आगे उन्होंने अपनी पूरी टीम और कलाकारों को थैंक यू कहा, 'कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो गई. हो सकता है मैं थोड़ा पक्षपाती हूं, लेकिन यह शूटिंग मेरे लिए बहुत खास रही. मेरी शानदार टीम और कलाकारों को ढेर सारा प्यार, जिन्होंने मेरी बेतुकी हरकतों को सहन किया लव यू गाइस.' यह देखकर साफ लग रहा है कि शूटिंग के दौरान पूरा माहौल बहुत मस्त और मजेदार रहा होगा.
रिलीज डेट क्या है?
अभी तक 'कॉकटेल 2' की ऑफिशियल रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सितंबर 2026 में थिएटर्स में आने वाली है. ऐसा इसलिए प्लान किया गया है ताकि शाहिद कपूर की एक दूसरी फिल्म 'ओ' रोमियो' जो फरवरी 2026 में रिलीज हो चुकी है और 'कॉकटेल 2' के बीच करीब छह महीने का गैप रहे. इस गैप से दोनों फिल्मों को अलग-अलग जगह मिलेगी और दर्शक शाहिद के दो अलग-अलग किरदारों को अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे.




