Begin typing your search...

The 50: अरबाज़ पटेल ने मारा प्रिंस नरूला को जोरदार थप्पड़, मारपीट का Video Viral; शो से हुए बाहर

'The 50' में अरबाज़ पटेल और प्रिंस नरूला के बीच कथित थप्पड़ कांड ने शो को हिला दिया है. नियम तोड़ने पर एलिमिनेशन की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

The 50: अरबाज़ पटेल ने मारा प्रिंस नरूला को जोरदार थप्पड़, मारपीट का Video Viral; शो से हुए बाहर
X
( Image Source:  X: @arbazpatel116 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 14 Feb 2026 1:03 PM IST

रियलिटी शो 'The 50' में इन दिनों काफी ड्रामा और हंगामा देखने को मिल रहा है. हर रोज़ कुछ न कुछ नया होता है कभी चौंकाने वाली एलिमिनेशन होती है, तो कभी झगड़े-कलह से पूरा माहौल गरम हो जाता है. ताज़ा खबर के मुताबिक, कंटेस्टेंट अरबाज़ पटेल को शो से बाहर कर दिया गया है. वजह बताई जा रही है कि उन्होंने प्रिंस नरूला को थप्पड़ मार दिया. हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हाथापाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसी पर बात कर रहे हैं.

दरअसल, हुआ यूं कि निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज़ को बताया कि प्रिंस नरूला ने उनकी बॉडी शेमिंग की है. ये सुनते ही अरबाज़ गुस्से में आ गए. घर में सबके बीच बहस शुरू हो गई. निक्की खुद प्रिंस से भिड़ गईं और फिर अरबाज़ भी बीच में कूद पड़े. बातें इतनी बढ़ गईं कि अरबाज़ अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए और उन्होंने प्रिंस पर हाथ उठा दिया- थप्पड़ मार दिया.

पहले ही दी थी चेतावनी

इसके बाद सब कंटेस्टेंट्स बीच-बचाव में आ गए. घर के 'लायन' (होस्ट या मेजर पर्सन) ने साफ कहा कि उनके शो में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पहले भी सबको चेतावनी दी थी कि महल में किसी तरह की मारपीट या हिंसा की कोई जगह नहीं है. नियम तोड़ने की वजह से अरबाज़ को तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

क्‍या पहले भी हुआ था ऐसा?

ये पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ. पहले भी मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) और अर्चित कौशिक (एल्विश यादव के दोस्त) के बीच झगड़ा हुआ था. वो झगड़ा भी हाथापाई तक पहुंच गया था और लायन ने अर्चित को भी शो से बाहर निकाल दिया था. उस वक्त भी घर में काफी हंगामा हुआ था. अब बात करते हैं अरबाज़ और निक्की की लव स्टोरी की. दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में हैं. उनकी पहली मुलाकात 'बिग बॉस' मराठी सीजन 5 के सेट पर हुई थी. वहीं से इनका प्यार शुरू हुआ और आज तक दोनों साथ हैं फिलहाल दोनों मुंबई में रहते हैं.

अरबाज-निक्की का क्‍या है रिश्ता?

बीते दिनों शो में निया शर्मा और उर्फी जावेद स्पेशल गेस्ट के तौर पर आई थी. एक टास्क के दौरान अरबाज़ ने निक्की को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर दिया. निक्की बहुत इमोशनल हो गईं और उन्होंने हां कह दी. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके पापा इस रिश्ते को अभी तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं.

क्‍यों नहीं मान रहे निक्की के पापा?

निक्की ने कहा, 'ये पल मैंने हमेशा चाहा है, पर डर भी लगता है क्योंकि हम अलग-अलग धर्मों से हैं. हम पिछले डेढ़ साल से साथ हैं. मेरे पिता इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं और मैंने उनकी बात नहीं मानी क्योंकि मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि किसी के लिए भी अपने प्यार की कुर्बानी नहीं देनी चाहिए.' शो में ऐसे रोमांटिक और इमोशनल पल भी देखने को मिल रहे हैं, लेकिन साथ ही ड्रामा, फाइट और एलिमिनेशन का दौर भी जारी है. 'The 50' सच में हर एपिसोड में कुछ नया सरप्राइज लेकर आ रहा है.'

bollywood
अगला लेख