Begin typing your search...

Valentine’s Day Special: राज कपूर-नरगिस से शाहरुख-गौरी तक, बॉलीवुड की 10 सुपरहिट लव स्टोरी

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर पढ़िए बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियां. जहां किसी का प्यार मुकम्मल हुआ तो किसी की मोहब्बत अधूरी दास्तान बन गई.

Valentine’s Day Special: राज कपूर-नरगिस से शाहरुख-गौरी तक, बॉलीवुड की 10 सुपरहिट लव स्टोरी
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 14 Feb 2026 6:20 AM IST

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे एक ऐसा खास मौका होता है जहां हर व्यक्ति अपने सम वन स्पेशल के साथ इस दिन को बिताना चाहता है. प्यार के इजार का एक ऐसा दिन जब लोग अपने दिल की बात अपने पार्टनर को कह देते हैं. इस वैलेंटाइन डे हम लाए उन बॉलीवुड सेलेब्स के लव स्टोरी जो कुछ अधूरी रही तो किसी की पूरी हो गई. इनमें गोल्डन एरा (1940s-1970s) के स्टार्स जैसे राज कपूर, दिलीप कुमार आदि शामिल हैं, साथ ही नए दौर के सेलिब्रिटी जैसे शाहरुख खान, रणबीर कपूर आदि. ये कहानियां बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया की झलक दिखाती हैं, जहां प्यार कभी जीतता है तो कभी हार जाता है.

राज कपूर और नरगिस

राज कपूर, जिन्हें 'शोमैन ऑफ बॉलीवुड' कहा जाता है, और नरगिस की मुलाकात 1940s के अंत में हुई जब नरगिस राज की मां के घर काम करने आई थी. दोनों ने 'आग' (1948) से लेकर 'श्री 420' (1955) तक कई फिल्मों में साथ काम किया. उनका रिश्ता गहरा था, राज ने नरगिस को अपनी इंस्पिरेशन माना, लेकिन राज पहले से शादीशुदा थे कृष्णा से और तीन बच्चों के पिता. नरगिस ने शादी की उम्मीद में 9 साल इंतजार किया, लेकिन राज अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सके. अंत में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली.

दिलीप कुमार और मधुबाला

दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी 'मुगल-ए-आजम' (1960) की शूटिंग के दौरान शुरू हुई. दोनों गहराई से प्यार में थे, दिलीप ने मधुबाला को प्रपोज भी किया. लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान ने विरोध किया, क्योंकि वे दिलीप को पसंद नहीं करते थे. एक कोर्ट केस जो फिल्म 'नया दौर' से जुड़ा था, ने रिश्ते में दरार डाली. मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी तो की लेकिन जीवन सुखी न रहा. वहीं दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी कर चुके थे. मधुबाला जो दिल की बीमारी की जूझ रही थी और शादीशुदा होने के बाद अपना आधा अकेले और तन्हाई में काटते हुए 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

देव आनंद और सुरैया

देव आनंद और सुरैया की मुलाकात 1940s में 'विद्या' (1948) के सेट पर हुई. सुरैया एक सिंगिंग स्टार थीं, और देव उभरते हुए हीरो. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जैसे 'जीत' (1949). वे गुप्त रूप से सगाई भी कर चुके थे, लेकिन सुरैया की दादी जो मुस्लिम थी, ने हिंदू देव से शादी का विरोध किया. परिवार ने सुरैया को घर में कैद कर दिया, और रिश्ता टूट गया. सुरैया कभी शादी नहीं कीं, देव ने कल्पना कार्तिक से शादी की.

अमिताभ बच्चन और रेखा

अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री 'दो अनजाने' (1976) से शुरू हुई, लेकिन 'सिलसिला' (1981) में पीक पर पहुंची. अमिताभ पहले से जया बच्चन से शादीशुदा थे. रेखा ने अमिताभ से शादी की उम्मीद की, लेकिन अमिताभ परिवार नहीं छोड़ सके. अफवाहें थीं कि रेखा विधवा होने के बाद भी सिन्दूर लगाती है जिसे अमिताभ का नाम दिया गया. रेखा जो खुद कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी है कि वह अमिताभ के प्यार में थी. लेकिन अमिताभ के राजनीति में जाने के बाद वह उनसे दूर होती चली गई और इस रोमांटिक रिश्ते का अंत हो गया.

गुरु दत्त और वहीदा रहमान

वहीदा रहमान और गुरु दत्त की मुलाकात साल 1955 में हैदराबाद में हुई. वहीद ने गुरु दत्त की निर्देशित 'सीआईडी' में काम किया. वहीदा गुरु को अपना मेंटर मानने लगी. दोनों की नजदकियां बढ़ी लेकिन गुरु शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी. एक समय आया जब गुरु की पत्नी गीता दत्त ने पत्नी और प्रेमिका में से एक को चुनने को कहा. गुरु मजबूर थे और उन्होंने पत्नी गीता को चुना जिसके बाद वहीदा इस रिश्ते से पीछे हट गई. जो गुरु सह न पाए और खुद को शराब की लत में डूबा लिया. गुरु अपने जीवन में इतने अकेले हो गए कि 39 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. जो वहीदा के लिए बड़ा झटका थी जिसने उन्हें सदमे में डाला.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) के सेट पर शुरू हुई. दोनों करीब आए, लेकिन सलमान की पजेसिव नेचर और कथित हिंसा ने रिश्ता बिगाड़ा. 2002 में ब्रेकअप हुआ, ऐश्वर्या ने सलमान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. करियर में आगे बढ़ते हुए ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की, सलमान आज भी सिंगल हैं.

IMDB

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

रणबीर और दीपिका की मुलाकात 'बचना ऐ हसीनों' (2008) के सेट पर हुई, लेकिन 'ये जवानी है दीवानी' (2013) में रोमांस पीक पर था. दोनों ने 2 साल डेट किया, रणबीर ने दीपिका का नाम टैटू भी करवाया. लेकिन रणबीर की अफेयर्स कैटरीना कैफ से होने की अफवाहों ने रिश्ता तोड़ दिया. दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की, रणबीर ने आलिया भट्ट से.

IMDB

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू ऐड के शूट पर हुई. विराट क्रिकेटर, अनुष्का एक्ट्रेस. दोनों ने गुप्त रूप से डेट किया, 2017 में इटली में शादी की. दो बच्चे हैं (वामिका और अकाय). विराट कहते हैं अनुष्का ने उन्हें बैलेंस बनाया. उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर प्रेरणा है. हालांकि विराट से पहले अनुष्का रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका और निक की मुलाकात 2017 में मेट गाला में हुई, निक अमेरिकी सिंगर हैं. प्रियंका, निक से दस साल बड़ी हैं. इस कपल ने 2018 में राजस्थान में शादी की. यह एक हिंदू-क्रिश्चियन वेडिंग थी. दोनों की एक बेटी है मालती. प्रियंका कहती हैं निक उनका सपोर्ट सिस्टम हैं. वहीं अफवाहें थी कभी प्रियंका सुपरस्टार शाहरुख़ खान के साथ रिश्ते में थी. लेकिन दोनों ने कभी पुष्टि नहीं की.

शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख और गौरी की मुलाकात 1984 में दिल्ली में एक पार्टी में हुई, जब शाहरुख 19 साल के थे. गौरी हिंदू थीं, शाहरुख मुस्लिम, इसलिए परिवारों ने विरोध किया. शाहरुख ने गौरी को मनाने के लिए मुंबई तक पीछा किया. 1991 में उन्होंने कोर्ट मैरिज की, फिर हिंदू और मुस्लिम रीति से शादी. तीन बच्चे हैं, और 30+ साल से साथ हैं. शाहरुख कहते हैं गौरी उनकी ताकत हैं.

bollywoodवैलेंटाइन डे
अगला लेख