Begin typing your search...

होली से पहले पावर स्टार Pawan Singh का धमाका, 'सतरंगी सलवारवा' में महिमा संग रोमांस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

होली 4 मार्च से पहले पवन सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवारवा' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. महिमा सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

pawan singh holi song satrangi salwarwa mahima singh romance viral
X
( Image Source:  Youtube: T-Series )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय2 Mins Read

Updated on: 20 Feb 2026 2:41 PM IST

Satrangi Salwara Out : होली का त्योहार नजदीक आ रहा है और 4 मार्च को पूरे देश में रंगों की मस्ती शुरू हो जाएगी. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा भी पीछे नहीं रहा है. अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सितारों के बाद अब पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने भी होली स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने का नाम है 'सतरंगी सलवारवा', जिसमें पवन सिंह अपनी खूबसूरत एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

यह गाना अभी-अभी रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. गाने में पवन सिंह महिमा सिंह को घाघरा-चोली में देखकर पूरी तरह दीवाने हो जाते हैं. वे होली के रंगों में रंगने के बहाने उनसे प्यार जताने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिमा सिंह समझदार हैं. वे जानती हैं कि पवन सिर्फ होली खेलने नहीं आए हैं, बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने की फिराक में हैं. इसलिए महिमा उन्हें ज्यादा भाव नहीं दे रही हैं और थोड़ा इग्नोर कर रही हैं.

फुल रोमांटिक वाइब्स

कुल मिलाकर यह गाना पूरी तरह होली की मस्ती, रंगों की बौछार और रोमांटिक वाइब्स से भरा हुआ है. गाने की बीट इतनी जोरदार है कि सुनते ही पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं. लिरिक्स भी बहुत अच्छे और मजेदार हैं. पवन सिंह का गाना हो तो फैंस तो छाएंगे ही. रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं और कमेंट्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जोड़ी आ रही है पसंद

पवन सिंह और महिमा सिंह की जोड़ी पहले भी काफी पसंद की जाती रही है. इससे पहले दोनों को 'बानी लइका' गाने में साथ देखा गया था, जहां उनकी केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था. 'बानी लइका' के बाद महिमा सिंह पवन सिंह के बर्थडे पर साथ केक काटते हुए भी नजर आई थीं. गाना रिलीज होने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री में अफवाहें फैल गईं कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं? हालांकि, इस बारे में सच्चाई क्या है, यह तो पवन सिंह ही बेहतर बता सकते हैं.

अगला लेख