Begin typing your search...

Shakira 19 साल बाद आ रही हैं भारत, कब और कहां होगा पॉप सिंगर का कॉन्सर्ट; जानें टिकट डिटेल्स

पॉप सुपरस्टार Shakira अप्रैल 2026 में मुंबई और दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट करने आ रही हैं. टिकट बुकिंग, वेन्यू और अर्ली एक्सेस की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

shakira india concert 2026 mumbai delhi ticket date venue details
X
( Image Source:  Instagram: shakira )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 20 Feb 2026 1:28 PM IST

पॉप की मशहूर सिंगर शकीरा (Shakira) अब भारत में धमाल मचाने वाली हैं. अप्रैल 2026 में वो मुंबई और दिल्ली में दो शानदार कॉन्सर्ट करने को तैयार हैं. ये उनकी भारत में लगभग 19 साल बाद बड़ी वापसी है. आखिरी बार उन्होंने 2007 में अपने ओरल फिक्सेशन टूर के दौरान मुंबई में कमाल का परफॉर्मेंस दिया था. अब वो फिर से भारतीय फैंस से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

ये पहली बार है जब फीडिंग इंडिया का कॉन्सर्ट कई शहरों में हो रहा है. पहले ये सिर्फ मुंबई में हुआ करता था, जैसे कि 2024 में दुआ लिपा और 2022 में पोस्ट मेलोन के शो. अब शकीरा के साथ ये और भी बड़ा और खास हो गया है. अब उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठें है और जानना चाहते है कि आखिर कॉन्सर्ट कब और कहां होगा. तो बता दें:

  • मुंबई में: 10 अप्रैल 2026 को महालक्ष्मी रेसकोर्स पर
  • दिल्ली में: 15 अप्रैल 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में

क्या कहा शकीरा ने

हिन्दुस्तान टाइम के मुताबिक, शकीरा ने खुद एक बयान में कहा है, 'भारत में गाना गाना मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहा है. मैं मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से मिलने और उनसे जुड़ने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं.' ये कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक और डांस का मजा नहीं देंगे, बल्कि एक अच्छे काम से भी जुड़े हैं. ये दोनों शो फीडिंग इंडिया नाम की नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन के तहत ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट और एचएसबीसी के सहयोग से हो रहे हैं. फीडिंग इंडिया का मकसद है कि हर बच्चे को अच्छा पोषण मिले ताकि वो स्वस्थ और मजबूत जीवन जी सके. शकीरा ने कहा कि ये दौरा 'सभी बच्चों को जरूरी पोषण देने के लिए एक साथ आने' के बारे में है.

शकीरा कौन हैं और क्यों हैं इतनी फेमस?

शकीरा कोलंबिया की सुपरस्टार हैं. वो ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी उनके नाम हैं. वो दुनिया की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाली महिला लैटिन आर्टिस्ट में से एक हैं. उन्होंने पूरे वर्ल्ड में 10 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड्स बेचे हैं. बिलबोर्ड ने उन्हें दो बार दशक की बेस्ट महिला लैटिन आर्टिस्ट चुना है. उनके सुपरहिट गाने जैसे 'हिप्स डोंट लाई', 'वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)', 'व्हेनेवर, व्हेरेवर' और 'शी वुल्फ' आज भी हर प्लेलिस्ट में टॉप पर रहते हैं. लोग आज भी इन गानों पर थिरकते हैं. उनका हालिया दौरा 'लास मुजेरेस या नो लोरान' ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. ये किसी लैटिन आर्टिस्ट का अब तक का सबसे ज्यादा कमाई वाला टूर है. इससे पता चलता है कि दुनिया भर में उनकी कितनी जबरदस्त लोकप्रियता है.

भारत में इंटरनेशनल म्यूजिक का बढ़ता क्रेज

शकीरा के इस दौरे से भारत अब दुनिया के बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स की टूर लिस्ट में शामिल हो गया है. हाल ही में दिल्ली में सोलो शो की खबरें भी आई थीं, जिससे देश का लाइव म्यूजिक सीन और मजबूत हो रहा है.

टिकट कैसे मिलेंगे?

टिकट सिर्फ डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर अवेलेबल होंगे. एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड वालों को पहले मौका:

  • 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1 मार्च दोपहर 12 बजे तक (48 घंटे का अर्ली एक्सेस)
  • सामान्य बिक्री: 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से शुरू

तो तैयार हो जाइए शकीरा के साथ डांस करने, उनके हिट गाने सुनने और एक अच्छे सोशल कॉज का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है. ये कॉन्सर्ट न सिर्फ म्यूजिक का धमाका होगा.

अगला लेख