WPL 2026 Final: कूल कप्तानी बनाम फाइटिंग स्पिरिट, मंधाना और रोड्रिग्स की क्या रही सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी?

WPL 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना की अगुआई वाली RCB ने इतिहास रचते हुए 203 रन का लक्ष्य चेज कर DC को 6 विकेट से हरा दिया. यह RCB का दूसरा खिताब है. जहां स्मृति मंधाना की शांत कप्तानी, रिकॉर्ड ब्रेकिंग 87 रन की पारी और रणनीतिक फैसलों ने RCB को चैंपियन बनाया, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स की टीम DC एक बार फिर फाइनल में आकर ‘क्लोजिंग’ में चूक गई.;

स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स WPL ट्रॉफी के साथ

(Image Source:  WPL )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 6 Feb 2026 7:19 PM IST

Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues: WPL 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली Delhi Capitals (DC) को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता. यह मैच Vadodara के BCA Stadium में खेला गया, जहां DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203/4 बनाए, लेकिन RCB ने 19.4 ओवर में 204 रन चेज कर इतिहास रच दिया. यह WPL में सबसे बड़ी सफल रन चेज है.

आखिर जेमिमा रोड्रिग्स से कहां कमी गई रह गई कि उन्हें अपने पहले WPL खिताब से मरहूम होना पड़ा. वहीं, स्म़ति मंधाना ने कौन सी चाल चली, जिसके आगे दिल्ली कैपिटल्स पस्त हो गई. आइए, दोनों कप्तानों की खूबियों और कमियों को जानते हैं...

स्मृति मंधाना-खूबियां और कमियां

खूबियां (Strengths)

  • शांत और क्लास वाली लीडरशिप- मैच में भीड़ के दबाव में भी कूल रहती हैं. फाइनल में उन्होंने 87 रन (41 गेंदों पर) बनाए, जो प्लेऑफ/फाइनल में WPL का सबसे बड़ा स्कोर था. उनकी Georgia Voll के साथ 165 रन की पार्टनरशिप (WPL रिकॉर्ड) ने मैच पलट दिया.
  • स्ट्रैटेजिक एक्यूम- मंधाना ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. Lauren Bell ने 4 ओवर में 19 रन दिए. उनके इस इकोनॉमिकल स्पेल की बदौलत DC को 203 रन पर रोकने में RCB सफल रही. यही नहीं, उन्होंने लीग स्टेज में टीम को टॉप पर रखा और 6 जीत से डायरेक्ट फाइनल में एंट्री की.
  • बैटिंग में डोमिनेंस- खुद परफॉर्म करती हैं और टीम को मोटिवेट करती हैं. RCB को 2 टाइटल (2024 और 2026) दिलाए, जो उनकी कैप्टेंसी की सफलता दिखाता है.
  • टीम बैलेंस- बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बैलेंस्ड अप्रोच, खासकर चेज में aggressive इंटेंट.

कमियां (Weaknesses) 

  • कभी-कभी ओवर-रिलायंस ऑन सेल्फ-  अगर फॉर्म ऑफ हो तो टीम प्रभावित हो सकती है. हालांकि, फाइनल में ऐसा नहीं हुआ.
  • डेथ ओवर में प्रेशर- डेथ ओवर में मंधाना प्रेशर में दिखती हैं, लेकिन ऐसा फाइनल में नहीं दिखा, क्योंकि चेज आसान हो गया था.

जेमिमा रोड्रिग्स (DC कप्तान) - खूबियां और कमियां

खूबियां

  • कैरेक्टर और फाइटिंग स्पिरिट- जेमिमा की कप्तानी में DC लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचाई. जो टीम की consistency दिखाता है. दिल्ली Eliminator जीतकर फाइनल में आईं, जो उनकी लीडरशिप की ताकत है.
  • बैटिंग में क्लच परफॉर्मर - जेमिमा फाइनल में टॉप स्कोरर रहीं. उन्होंने 37 गेंद में 57 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154 से ज्यादा का रहा. यही नहीं, जेमिमा ने Laura Wolvaardt (44) और Chinelle Henry (35*) के साथ 200 से ज्यादा रन बनाने का प्लेटफॉर्म तैयार किया.
  • पॉजिटिव और इंस्पायरिंग-  फाइनल में हार के बावजूद जेमिमा ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है, जो पॉजिटिव और इंस्पायरिंग हैं. यह दिखाता है कि वह युवा टीम को मोटिवेट करती हैं.
  • ऑलराउंडर यूज- जेमिमा ने अपने ऑलराउंडर्स का शानदार यूज किया. उनकी टीम में बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन (Shafali, Lee, Wolvaardt, Henry आदि) देखने को मिला, जो हाई स्कोरिंग मैचों में मदद करता है.

कमियां 

  • फाइनल में 'जिंक्स' -  4 लगातार फाइनल हार (MI से 2, RCB से 1, अब फिर RCB). बड़े मैच में फिनिशिंग या डिफेंसिव प्लान में कमी दिखाई देती है.
  • गेंदबाजी में कंट्रोल की कमी - 203 रन अच्छा टोटल था, लेकिन RCB की चेज आसान हो गई. Bowlers (जैसे Henry ने 2 विकेट लिए, लेकिन महंगी रहीं) बड़े पार्टनरशिप रोक नहीं पाए.
  • प्रेशर हैंडलिंग - खुद परफॉर्म करती हैं, लेकिन टीम को फाइनल में 'क्लोजिंग' में मुश्किल होती है. इमोशनल साइड (पोस्ट-मैच आंसू) दिखता है, जो कभी फोकस प्रभावित कर सकता है.

कुल मिलाकर स्मृति मंधाना का क्लास, कूलनेस और परफॉर्मेंस अंडर प्रेशर ने RCB को दूसरी बार WPL का खिताब जिताया, जबकि जेमिमा में फाइट, इंस्पिरेशन और कंसिस्टेंसी तो देखने को मिली, लेकिन फाइनल 'फिनिश' में कमी दिखाई दी. यही वजह है कि RCB ने इस बार रिकॉर्ड चेज से मैच जीता, जबकि DC का हाई स्कोर बेकार गया. दोनों ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार हैं, लेकिन इस फाइनल में स्मृति की लीडरशिप ने बाजी मारी.

WPL 2026 ट्रॉफी के साथ RCB की टीम

 

जेमिमा रोड्रिग्स ने फाइनल में हार के बाद क्या कहा?

  • जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व से ज्यादा कुछ महसूस नहीं हो सकता. उन्होंने माना कि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह से उनकी टीम ने मुश्किल हालात में जज़्बा दिखाया और फाइनल तक पहुंची, वह काबिल-ए-तारीफ है.
  • जेमिमा ने कहा, “हमारी लड़कियों ने जो कैरेक्टर दिखाया, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत रहा. मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकती थी. हमारी टीम शानदार है.”
  • जेमिमा ने सपोर्ट स्टाफ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पर्दे के पीछे हर एक व्यक्ति ने दिन-रात मेहनत की, चाहे वह कोचिंग स्टाफ हो, लॉजिस्टिक्स टीम हो या बाकी सपोर्ट सिस्टम. उन्होंने DC फैंस को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि मैदान पर और दुनिया भर में मौजूद DC समर्थकों की आवाज़ और समर्थन टीम के लिए बहुत मायने रखता है.
  • 203 रन के स्कोर पर बात करते हुए जेमिमा ने कहा, “फाइनल में 204 रन हमेशा एक शानदार स्कोर होता है. जिस तरह से हमने टीम के तौर पर बल्लेबाज़ी की, उस पर मुझे गर्व है. अगर किसी दिन हमारी टीम को पूरी तरह क्लिक करना था, तो वह आज का दिन था.”  उन्होंने माना कि सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन टीम ने आख़िरी गेंद तक पूरी जान लगा दी.
  • पूरे सीजन के प्रदर्शन पर जेमिमा ने कहा कि टीम का आकलन बहुत सकारात्मक रहा. उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट की शुरुआत हमारे लिए आसान नहीं थी, लेकिन हमने खुद को संभाला. चाहे सीनियर खिलाड़ी हों या फिर निकी और राणा जैसे युवा, जिस तरह उन्होंने दबाव में बल्लेबाज़ी की, वह भारतीय क्रिकेट की गहराई दिखाता है.”
  • जेमिमा ने नंदनी शर्मा की खास तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया. मिन्नू की फील्डिंग और जज़्बे को भी उन्होंने सराहा और कहा कि अनुभव और युवा खिलाड़ियों का यह कॉम्बिनेशन इस सीजन की सबसे बड़ी ताकत रहा.

स्मृति मंधाना दूसरी बार WPL खिताब जीतने पर क्या बोलीं? 

  • स्मृति मंधाना ने खिताबी जीत के बाद खुशी जताते हुए कहा कि RCB के फैंस दुनिया के सबसे बेहतरीन फैंस हैं. उन्होंने कहा, “हम जहां भी खेलते हैं, RCB फैंस हमारा इंतज़ार करते हैं. जो कुछ भी हम करते हैं, वह उन्हीं के लिए होता है.” 
  • तीन साल में तीन खिताब जीतने पर स्मृति ने इसे फ्रेंचाइज़ी के लिए बेहद खास बताया. 203 रन के लक्ष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमें पता था कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है, लेकिन फाइनल में 200+ स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. आख़िरी चार ओवरों में हमारी गेंदबाज़ी शानदार रही.” आरसीबी कप्तान ने लॉरेन बेल के स्पेल को मैच का टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि इतने बड़े मैच में उनका किफायती स्पेल जीत की नींव बना.
  • स्मृति ने  जॉर्जिया वॉल के साथ साझेदारी पर कहा कि पावरप्ले में वॉल का इरादा बिल्कुल साफ़ था. उन्होंने कहा, “मैंने 10-15 दिन पहले ही कहा था कि फाइनल में वॉल मैच जिताने वाली पारी खेलेगी. उसने पिछले कुछ दिनों में अतिरिक्त प्रैक्टिस की थी और आज उसका फल मिला.”
  • सपोर्ट स्टाफ की भूमिका पर स्मृति ने कहा कि टीम को शुरुआत से ही रोल क्लैरिटी दी गई थी. नीलामी के बाद ही हर खिलाड़ी को उसका रोल बता दिया गया था, जिससे मैदान पर कप्तानी आसान हो जाती है. टीम के भरोसे और मेहनत पर उन्होंने कहा, “जब आप जिम में मेहनत करते हैं, लगातार अभ्यास करते हैं, तो आपको भरोसा होता है कि कोई भी स्कोर चेज़ किया जा सकता है. 200 रन देखकर भी हमें पूरा विश्वास था.”
  • अंत में स्मृति ने एक बार फिर फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, “2024 में भी कहा था, आज फिर कह रही हूं—Ee Sala Cup Namdu 2! इस बार कप हमारा है!”

Similar News