15 छक्के, 15 चौके और रिकॉर्ड्स की झड़ी! U19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे सूर्यवंशी, महज 80 गेंद में जड़े 175 रन

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में महज 55 गेंदों में सेंचुरी जड़ा है. उन्होंने इस दौरान 15 छक्के और 15 चौके लगाए.;

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के  खिलाफ जड़ा तूफानी शतक(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 6 Feb 2026 3:52 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi Century in U19 World Cup 2026 Final: अंडर-10 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए तूफानी सेंचुरी जड़ी. हालांकि, वे दोहरे शतक से चूक गए. सूर्यवंशी ने 32 गेंद में फिफ्टी तो 55 गेंद में सेंचुरी जड़ दी. उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे. इस तरह वे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी से पहले ऑस्ट्रेलिया के Will Malajczuk ने 51 गेंद में शतक जड़ा था. उन्होंने जापान के खिलाफ Windhoek, 2026 में इसी साल यह कारनामा किया था. वहीं, पाकिस्तान के कासिम अकरम ने श्रीलंका के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 2022 में 63 गेंद में सेंचुरी जड़ी दी.  सूर्यवंशी जब आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 25.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 251 रन था. वैभव के अलावा, पिछले मैच के शतकवीर आरोन जॉर्ज 9 ने 9 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए.

सबसे तेज़ U19 WC शतक (खेली गई गेंदों के हिसाब से)

  • 51 - विल मलाजचुक (AUS) बनाम जापान, विंडहोक, 2026
  • 55 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
  • 63 - कासिम अकरम (PAK) बनाम SL, नॉर्थ साउंड, 2022
  • 65 - बेन मेयस (ENG) बनाम SCOT, हरारे, 2026
  • 69 - राज बावा (IND) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022

U19 WC फाइनल में शतक

  • 175- वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
  • 111* - उन्मुक्त चंद (IND) बनाम AUS, टाउन्सविले, 2012
  • 108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम PAK, एडिलेड, 1988
  • 107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998
  • 101* - मनजोत कालरा (IND) बनाम AUS, माउंट माउंगानुई, 2018
  • 100* - जेराड बर्क (एयूएस) बनाम एसए, लिंकन, 2002

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले खिलाडी बने सूर्यवंशी

  • वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 20 से ज्यादा छक्के लगाए.
  • इस मामले में वैभव ने डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 18 छक्के जड़े थे.
  • सूर्यवंशी के नाम अब U19 में सबसे तेज़ 150 रन बनाने का भी रिकॉर्ड हो गया है. उन्होंने महज  71 गेंदों में 150 रन बनाए.
  • इससे पहले,  इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बेन मेयस ने 98 गेंदों पर 150 रन बनाए थे.

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यंवशी

वैभव सूर्यवंशी फाइनल में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े. उन्होंने मिंटों के एक ओवर में 18 रन लेने के बाद फरहान अहमद के चौथे ओवर में 3 छ्क्के और 1 चौका लगाते हुए कुल 22 रन बटोरे.

Ralphie Albert के एक ओवर में बटोरे 27 रन

वैभव सूर्यवंशी ने Ralphie Albert के एक ओवर में लगातार पांच गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजा, जिसमें 2 लगातार छक्के और 3 चौके शामिल रहे. इसके अलावा, सूर्यवंशी ने Sebastian Morgan के एक ओवर में तीन चौके और 2 छक्के लगाए. इस ओवर में कुल 21 रन आए.

Ralphie Albert का चौथा और भारत की पारी का 22 वां ओवर (स्ट्राइक पर सूर्यवंशी)

  • पहली गेंद- वाइड (1 रन)
  • पहली गेंद-2 रन
  • दूसरी गेंद- 4 रन
  • तीसरी गेंद- 6 रन
  • चौथी गेंद- 6 रन
  • पांचवीं गेंद- 4 रन
  • छठी गेंद - 4 रन

Sebastian Morgan का छठा ओवर (भारत की पारी का 25वां ओवर)

  • पहली गेंद- वेदांत त्रिवेदी ने 1 रन लिया
  • दूसरी गेंद- सूर्यवंशी ने चौका जड़ा
  • तीसरी गेंद- कोई रन नहीं
  • चौथी गेंद- सूर्यवंशी ने सिक्स जड़ा
  • पांचवीं गेंद- सूर्यवंशी ने लगातार दूसरा सिक्स जड़ा
  • छठी गेंद - सूर्यवंशी ने चौका जड़ा

वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने वैभव

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आज इंग्लैंड के खिलाफ कुल 15 छक्के लगाए.

U19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 15 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
  • 12 - माइकल हिल (AUS) बनाम NAM, पेनांग, 2008
  • 11 - क्रेग सिमंस (AUS) बनाम KEN, डुनेडिन, 2002

सूर्यवंशी के नाम अब यूथ वनडे पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने दिसंबर में ICCA दुबई में UAE U19 के खिलाफ़ बनाए गए अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

Similar News