IPL 2026: क्या हेनरिक क्लासेन के साथ हुआ धोखा? सोशल पर बोले यूजर्स- कैच पर डाउट

सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के विकेट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. फिल सॉल्ट ने मैच में क्लासेन का शानदार कैच पकड़ा था. इसी कैच पर अब सवाल उठ रहे हैं.

हेनरिक क्लासेन के कैच पर बवाल

(Image Source:  X/ @ccricket713, @Yajurv05 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की. वहीं इस मैच में अंपायर्स के एक फैसले को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है.

सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के विकेट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. फिल सॉल्ट ने मैच में क्लासेन का शानदार कैच पकड़ा था. इसी कैच पर अब सवाल उठ रहे हैं. ज्यादातर लोगों का मानना है कि ये गलत फैसला था.

क्यों छिड़ा विवाद?

हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्लासेन ने उठाकर शॉट खेला. डीप मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े फिल सॉल्ट ने कैच पकड़ लिया. हालांकि, वह बाउंड्री लाइन के बेहद करीब थे, जिससे इस कैच पर सवाल खड़े हो गए. मैदान पर मौजूद अंपायरों ने तुरंत इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया. शुरुआती रिप्ले पूरी तरह स्पष्ट नहीं थे.

थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से वीडियो देखा, लेकिन उन्हें निर्णायक सबूत नहीं मिला. खास तौर पर ‘टॉप एंगल’ की अनुपस्थिति ने स्थिति को और जटिल बना दिया. उपलब्ध फुटेज में बाउंड्री कुशन में कोई स्पष्ट हलचल नजर नहीं आने के आधार पर अंपायर ने क्लासेन को आउट करार दे दिया.

रिप्ले पर क्यों खड़े हुए सवाल?

जैसे ही क्लासेन को आउट दिया गया, टीवी प्रसारण में कुछ नए एंगल सामने आए, जिन्होंने पूरे फैसले पर सवाल खड़े कर दिए. इन रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि बाउंड्री कुशन, जिस पर ‘किंगफिशर’ का लोगो था, फिल साल्ट के जूते के संपर्क में आने के बाद हल्का हिल रहा था. इस दृश्य ने यह संकेत दिया कि शायद फील्डर का पैर बाउंड्री को छू गया था, जिससे कैच नियमों के अनुसार अमान्य हो सकता था.

सोशल पर क्या बोले यूजर्स?

इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कैच वाला वीडियो शेयर करके लिखा कि इस कैच पर डाउट था. थर्ड अंपायर के पास भी पीछे साइड की फुटेज नहीं थी. ऐसा लगा उसने भी जल्दबाजी में फैसला ऑन स्क्रीन कर दिया. इस वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि 'थर्ड अंपायर ने जानबूझकर बेईमानी किया है, क्लासेन आउट नहीं था, सॉल्ट की बॉडी बाउंड्री रोप से टच हुई थी.'

Similar News