IPL 2026 के पहले मैच में ही आ गया Catch of The Tournament, Phill Salt को देखकर तो ऐसा ही कहेंगे- VIDEO

IPL 2026 के मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया. SRH के कप्तान Ishan Kishan का बाउंड्री लाइन पर Phil Salt ने हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.

हवा में उड़कर साल्ट ने पकड़ा ईशान किशन का कैच

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 28 March 2026 11:19 PM IST

Phill Salt Ishan Kishan Stunning Catch Video: अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय... जिसने भी फिल साल्ट का कैच देखा, उसके मुंह से बस यही शब्द निकले. यह कैच किसी और का नहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का था, जो तेजी से अपने शतक के नजदीक पहुंच रहे थे. यह कैच अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे अभिनंदन सिंह के ओवर में आया.

अभिनंदन सिंह अपना तीसरा और पारी का 16 वां ओवर फेंकने आए. इस ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन छक्का मारने के लिए लंबा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े फिल साल्ट ने अपनी दाईं ओर भागते हुए राइट हैंड से ड्राइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा. इस कैच के साथ ही किशन की 38 गेंद में 80 रन की शानदार पारी का अंत हो गया.

किशन के अलावा किस खिलाड़ी ने कितने रन बनाए?

किशन ने अपनी पारी में 5 छक्के और 8 चौके लगाए. हालांकि, वे शतक से 20 रन दूर रह गए. उनके अलावा, ट्रेविस हेड ने 11, अभिषेक शर्मा ने 7, नितीश कुमार रेड्डी ने 1, हेनरिक क्लासेन ने 21, डेब्यू कर रहे सलिल अरोड़ा ने 9, हर्ष दुबे ने 3, हर्षल पटेल ने 0 और अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान अनिकेत ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए. डेविड पेन 6 और जयदेव उनादकट 4 रन बनाकर नाबाद रहे.

RCB की ओर से किस खिलाड़ी ने कितने विकेट लिए?

वहीं, RCB की ओर से गेंदबाजी करते हुए जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया.

Similar News