PSL 2026: Maryam Nawaz पर पोस्ट कर फंसे Naseem Shah, PCB ने भेजा शो-कॉज नोटिस; सफाई में क्या बोला पाक का तेज गेंदबाज?
PSL 2026 के दौरान Naseem Shah के सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने मरियम नवाज़ पर तंज कसा था. अब PCB ने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया है.
मरियम नवाज पर पोस्ट कर फंसे नसीम शाह
(Image Source: X@Cricsam01/@CricketCentrl )पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के शुरुआती मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Naseem Shah एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उनकी आधिकारिक X अकाउंट से किया गया एक पोस्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को नागवार गुजरा, जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस जारी कर दिया.
PSL के पहले मुकाबले के दौरान, लाहौर के Gaddafi Stadium में Maryam Nawaz की हाई-प्रोफाइल एंट्री हुई. उन्हें भारी सुरक्षा घेरे के साथ स्टेडियम लाया गया और उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की. इसी दौरान नसीम शाह के आधिकारिक X अकाउंट से एक पोस्ट सामने आया, जिसमें लिखा था, “Why is she treated like the Queen at Lord’s?”
यह पोस्ट PCB के मैच अपडेट को quote-tweet करते हुए किया गया था. सोशल मीडिया पर इसे सीधे तौर पर मरियम नवाज़ पर तंज माना गया और कुछ ही मिनटों में उनका पोस्ट वायरल हो गया.
नसीम शाह ने क्या कहा?
विवाद बढ़ते ही पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया गया. इसके बाद नसीम शाह की ओर से एक और पोस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB अधिकारी उनके इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुए.
PCB ने भेजा शो-कॉज नोटिस
PCB ने एक दिन के अंदर नसीम शाह को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया. बोर्ड का मानना है कि यह पोस्ट केंद्रीय अनुबंध और मीडिया गाइडलाइन का उल्लंघन हो सकता है.
क्या कहता है PCB का नियम?
PCB के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी बोर्ड अधिकारियों, सरकारी व्यक्तियों, स्पॉन्सर्स और संबंधित संस्थाओं पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं कर सकते. हालांकि विवाद के बावजूद नसीम शाह अगले मैच में खेलेंगे.
सुरक्षा चिंताओं के बीच हो रहा PSL
PSL 2026 इस बार कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif से चर्चा के बाद टूर्नामेंट को सिर्फ लाहौर और कराची तक सीमित कर दिया गया.
किन शहरों को शेड्यूल से हटाया गया?
- पेशावर
- मुल्तान
- रावलपिंडी
- फैसलाबाद
ईंधन बचाने और क्षेत्रीय तनाव के चलते यह फैसला लिया गया.
आतंकी संगठन ने क्या क्या कहा?
इस बीच पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन Jamaat-ul-Ahrar ने विदेशी खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी थी. संगठन ने कहा, “देश की सुरक्षा स्थिति अस्थिर है, विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती.” इसके साथ ही, उसने खिलाड़ियों से टूर्नामेंट छोड़ने की अपील भी की. हालांकि, इसके बावजूद कई विदेशी खिलाड़ी PSL में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें David Warner और Marnus Labuschagne शामिल हैं.